हरिद्वार (रिपोर्टर)। देवभूमि हरिद्वार में रविवार को गंगागंगा स्नान के दौरान तेज बहाव में बह गए एक युवक को मौके पर मौजूद एसडीआरएफ टीम ने सकुशल रेस्क्यू कर लिया। युवक की पहचान शत्रुघ्न पुत्र श्री संतोष कुमार, निवासी देहरादून, उत्तराखंड के रूप में हुई है। गंगा में स्नान करने के दौरान शत्रुघ्न तेज बहाव में बह गया और बहते हुए हाथी पुल के नीचे पहुंचकर जंजीर पकड़ कर लटक गया। आसपास मौजूद लोगों द्वारा शोर मचाने पर एसडीआरएफ टीम के जवान मोटरबोट के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाते हुए युवक को गंगा से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

धूमधाम से मनेगा श्री गणेश जन्मोत्सव, भरतिया कॉलोनी में सज रहा गणपति दरबार
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर परिवार द्वारा इस वर्ष भी श्री गणेश जन्मोत्सव को बेहद भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मन्दिर परिवार समिति के संरक्षक भीमसेन कंसल ने इस पावन महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सनातन धर्म में






