हरिद्वार/पथरी (रिपोर्टर)। ब्लॉक बहादराबाद के डांडी गांव स्थित शुक्रासा पुल के पास जमीन विवाद का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया। जानकारी के अनुसार, जगरूप पुत्र महावीर सिंह निवासी पथरी स्टेशन डेरा की भूमि को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। बताया गया कि पूर्व में क्षेत्रीय पटवारी जयवीर सिंह द्वारा जमीन की नपाई कराकर सीमांकन कराया था तथा खेत में पिलर भी लगवाए गए थे।
आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने खेत में लगाए पिलरों को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया और खेत में ट्रैक्टर चला दिया।
रविवार को जब किसान जगरूप अपने खेत पर पहुंचे तो पिलर टूटे मिले, जिसके बाद उन्होंने आसपास के किसानों और ग्रामीणों को मौके पर बुलाकर स्थिति दिखाई। इसके बाद किसान ने मौके पर नए पिलर मंगवाकर खेत की दोबारा तारबंदी कराई, ताकि भविष्य में फसल और जमीन को नुकसान से बचाया जा सके। इस दौरान मौके पर नवनीत कुमार, युसूफ खान, आशीष कुमार, रजत शर्मा, इश्तियाक अहमद, युसूफ अली, शहजाद समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

धूमधाम से मनेगा श्री गणेश जन्मोत्सव, भरतिया कॉलोनी में सज रहा गणपति दरबार
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर परिवार द्वारा इस वर्ष भी श्री गणेश जन्मोत्सव को बेहद भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मन्दिर परिवार समिति के संरक्षक भीमसेन कंसल ने इस पावन महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सनातन धर्म में






