लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती को लेकर बढ़ी शिकायतों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता, किसानों, व्यापारियों और उद्योगों को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ती बिजली मांग के अनुसार सभी उत्पादन इकाइयों को पूरी क्षमता से संचालित किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ऊर्जा विभाग को फील्ड स्तर पर सतत मॉनिटरिंग और त्वरित शिकायत निस्तारण के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि प्रदेश की उत्पादन क्षमता बढ़कर 13,388 मेगावाट हो गई है, जबकि ट्रांसमिशन नेटवर्क की उपलब्धता 99.30 प्रतिशत दर्ज की गई है। साथ ही ट्रांसफॉर्मर क्षति में भी पिछले वर्षों की तुलना में बड़ी कमी आई है। सीएम योगी ने ट्रांसमिशन सिस्टम को और मजबूत करने, स्मार्ट मीटर व्यवस्था को उपभोक्ता हितैषी बनाने और हेल्पलाइन सेवाओं को अधिक प्रभावी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के इस मौसम में बिजली आपूर्ति सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर उपभोक्ता तक समय पर बिजली पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा।

सावधानी से करें मोबाइल फोन और इंटरनेट का इस्तेमाल: रक्षित टंडन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज और जिला साइबर सेल के संयुक्त तत्वावधान में साइबर अपराध पर शुक्रवार को कॉलेज सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रक्षित टंडन( साइबर विशेषज्ञ), इंदु सिद्धार्थ (एसपी क्राइम), सचिन धामा( उप निरीक्षक), कर्मवीर सिंह ( एसएचओ, साइबर थाना), कॉलेज की प्राचार्या डॉ प्रेरणा मित्तल,






