मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्र जन चेतना मंच की एक बैठक रविवार को हरि प्लाजा स्थित धीरज गर्ग के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्र जन चेतना मंच संगठन की मुजफ्फरनगर जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। बैठक में राष्ट्र जन चेतना मंच के अध्यक्ष विकास अग्रवाल एवं प्रदेश संगठन मंत्री/कोषाध्यक्ष कपिल कुमार गुप्ता एडवोकेट ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्र जन चेतना मंच के विषय एवं संगठन के द्वारा किए जाने वाले कार्यों को विस्तार से समझाया।
बैठक में प्रदेश महामंत्री मनीष बंसल ने मुजफ्फरनगर की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अमित गोयल को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भूपेंद्र प्रजापति को जिला उपाध्यक्ष, अनमोल जिंदल को जिला मंत्री, धीरज गर्ग को जिला मंत्री एवं गोपाल नामदेव को नगर मंत्री पद की जिम्मेदारी से सुशोभित किया। इस दौरान मंडल प्रभारी सुरेंद्र मित्तल ने पटका पहनाकर सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए संगठन हित में काम करने की आशा व्यक्त की।

सावधानी से करें मोबाइल फोन और इंटरनेट का इस्तेमाल: रक्षित टंडन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज और जिला साइबर सेल के संयुक्त तत्वावधान में साइबर अपराध पर शुक्रवार को कॉलेज सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रक्षित टंडन( साइबर विशेषज्ञ), इंदु सिद्धार्थ (एसपी क्राइम), सचिन धामा( उप निरीक्षक), कर्मवीर सिंह ( एसएचओ, साइबर थाना), कॉलेज की प्राचार्या डॉ प्रेरणा मित्तल,






