मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शिव दुर्गा मंदिर लक्ष्मण बिहार में चल रही शिव महा पुराण की पावन कथा पंचम दिवस की कथा का वर्णन करते हुए कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी ने कहा कि हमारे शरीर के अंदर जो कर्म इंद्रियां व ज्ञान इंद्रियां है वे रूप रस शब्द स्पर्श गन्ध हमारे ऊपर हावी होने का प्रयास करते रहते है इन्हें अपने ऊपर हावी नही होने देना चाहिए। महाराज श्री ने कहा की शिव के शरण में ही शान्ति है शिव एकांत नितांत शान्त भाव से अपने इष्ट की आराधना करते है।
आज कथा में शिव विवाह उपरान्त मैना द्वारा पार्वती जी को दी गई पतिव्रत शिक्षा का वर्णन करते हुए कार्तिकेय व गणेश जी के जन्म का वर्णन किया। गणेश जी का माता पिता के प्रति भाव का वर्णन करते हुए व्यास जी ने कहा कि माता पिता के श्री चरणों में सभी तीर्थों का वास है। इसलिए गणेश जी ने ब्रम्हांड की परिक्रमा न कर माता पिता की परिक्रमा कर इन्हें संतुष्ट कर लिया और सर्वप्रथम पूज्यवान हुए।
इस अवसर पर सचिन सिंघल, शालू सिंघल, हैप्पी शर्मा, भावना शर्मा, नरेंद्र कुमार बंसल, उमा बंसल, राकेश अग्रवाल, मनीष गोयल, नवीन गर्ग, मनीष सिंघल, हरि मोहन शर्मा, प्रदीप गर्ग, योगेश, आशीष बिंदल, डॉ अनुराधा, एससी गुप्ता, देवेशि, राकेश अग्रवाल, संजीव, सचिन शर्मा, गोपाल सैनी, गीता सैनी, राधिका शर्मा, मंजू त्यागी, सत्य प्रकाश गोयल, आशुतोष अग्रवाल, निधि अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

धूमधाम से मनेगा श्री गणेश जन्मोत्सव, भरतिया कॉलोनी में सज रहा गणपति दरबार
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर परिवार द्वारा इस वर्ष भी श्री गणेश जन्मोत्सव को बेहद भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मन्दिर परिवार समिति के संरक्षक भीमसेन कंसल ने इस पावन महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सनातन धर्म में






