उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन से जुड़ी सैकड़ों महिला स्वास्थ्य कर्मी, रेनू कंडवाल बनीं जिला संयोजक

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड महिला स्वास्थ्य कर्मी सेवा संघ की प्रदेश मुख्य संयोजक निमिषा शर्मा के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार की नवनियुक्त जिला संयोजक रेनू कंडवाल एवं सैकड़ों महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने आज उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की सदस्यता ग्रहण कर संगठन से विधिवत जुड़ने का निर्णय लिया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सोहन सिंह रावत एवं संरक्षक पंचम सिंह बिष्ट की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों ने संगठन के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन का दामन थामा। संगठन द्वारा जनपद हरिद्वार में महिला स्वास्थ्य सेवा प्रकोष्ठ के सुदृढ़ीकरण हेतु रेनू कंडवाल को महिला कर्मचारी स्वास्थ्य सेवा संघ का जिला मुख्य संयोजक नियुक्त किया गया।
संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि शीघ्र ही जनपद स्तर पर महिला स्वास्थ्य सेवा संघ की कार्यकारिणी का गठन एवं निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न कर्मचारी एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने नवनियुक्त जिला संयोजक रेनू कंडवाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में महिला स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याओं एवं हितों को मजबूती से उठाया जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिला कार्मिकों एवं मातृशक्ति का संगठन की ओर से स्वागत, अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया गया।

70 बहुरंगी लाइटों से जगमगाई शिव मूर्ति, कांवड़ यात्रा को मिला दिव्य आकर्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) रिपोर्टर। सावन मास की कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर शिव भक्ति के उल्लास के बीच धर्मनगरी मुजफ्फरनगर में आस्था और आधुनिक सौंदर्य का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। कांवड़ यात्रा के मुख्य पड़ाव और शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल शिव मूर्ति मंदिर को पहली बार अत्याधुनिक बहुरंगी फसाड लाइटों से

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने लगाया हत्या की साजिश रचने का आरोप, धमकियों से डरेंगे नहीं-श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविुद्रपुरी पर उनकी हत्या किए जाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। श्री दक्षिण काली मंदिर में पत्रकारों से बात करते हुए श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक

शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन ने दी कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शिव शक्ति वेलनेस फाउंडेशन ने भूपतवाला स्थित अजरानंद आश्रम के नेत्रहीन विद्यार्थियों के बीच सेवा कार्यक्रम आयोजित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था की ओर से विद्यार्थियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई तथा उनके साथ समय बिताकर उनका उत्साहवर्धन किया।

हरिद्वार में कांवड़ियों को जूस की एक लाख बोतल वितरित करेगा रोटरी क्लब

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन में गंगा जल लेने हरिद्वार आने वाले कांवड़ियों को रोटरी क्लब जूस की एक लाख बोतल वितरित करेगा। रोटरी क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष रोटेरियन डा. नीलमाधव साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्षो की तरह इस वर्ष भी रोटरी हरिद्वार द्वारा कांवड़ मेले के दौरान सेवा कार्यो का संचालन किया

एक बार फिर सी.बी.एस.ई. क्लस्टर में लहराया ‘द. एस. डी. पब्लिक स्कूल’ का परचम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। द. एस. डी . पब्लिक स्कूल, द्वारिका सिटी, जानसठ रोड, मुज़फ़्फ़रनगर के खिलाड़ियों ने 21 से 26 जुलाई 2026 तक मेरठ स्थित ‘राधा गोविंद पब्लिक स्कूल’ में आयोजित सी.बी.एस.ई. बैडमिंटन क्लस्टर-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे वर्ष विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय की अंडर-19 बालक टीम ने इस बार भी कांस्य

श्री राम कॉलेज के फाइन आर्ट्स संकाय में भव्य फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह द मेमोरी क्लॉक का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज मुज़फ्फरनगर के फाइन आर्ट्स संकाय द्वारा आयोजित द मेमोरी क्लॉक फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह उत्साह, उल्लास एवं भावनात्मक वातावरण के बीच अत्यंत भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करना तथा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई देना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal