चन्द्रशेखर आजाद ने तीन सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, मीरापुर सीट से जाहिद हसन को बनाया प्रत्याशी

Share :

लखनऊ । आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने 10 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए तीन प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर गाजियाबाद सदर सीट से चौधरी सतपाल, मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट से जाहिद हसन और मिर्जापुर की मझवां सीट से धीरज मौर्या को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी द्वारा जल्द बाकी सात सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने दी।

वहीं दूसरी ओर बसपा ने भी दो सीटों पर प्रभारी घोषित किए हैं, जिन्हें प्रत्याशी बनाया जा सकता है। पार्टी ने अयोध्या की मिल्कीपुर सीट से रामगोपाल कोरी और मीरापुर सीट से शाह नजर को प्रभारी बनाया है। बता दें कि बसपा इससे पहले मझवां से दीपू तिवारी और फूलपुर से शिवबरन पासी को प्रभारी बना चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश विभाजन विभीषिका विश्व की सबसे बड़ी त्रासदी थी-डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के महत्वपूर्ण अवसर पर सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुण्डीर के निर्देश से “देश विभाजन की विभीषका” विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान एवं प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. दिव्या बख्शी के द्वारा विभाजन की विभीषिका पर आधारित

व्यापारी की आवाज व्यापार मंडल ने सदर बाजार में किया हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान में झंडों का वितरण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सदर बाजार में निशुल्क झंडों का वितरण किया गया जिसका संचालन अक्षित अग्रवाल एवं रमित मित्तल द्वारा किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता द्वारा की गई। मुख्य संयोजक जिला महामंत्री जनार्दन विश्वकर्मा एवं राजेंद्र मोहन शर्मा,अक्षित अग्रवाल ,रमित मित्तल,राजेंद्र प्रसाद गर्ग,विपिन गुप्ता रहे। जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता ने कहा कि आज हम 80 वा

एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना तीज का उत्सव, मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को तीज पर्व के अवसर पर विभिन्न पारंपरिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए भारतीय संस्कृति और परंपराओं की खूबसूरत झलक प्रस्तुत करने के साथ ही मेहंदी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का भी बखूबी प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर में

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal