मंत्री कपिल देव ने क्षेत्र की सेवा बस्तियों में पहुंचकर राखी बंधवायी और रक्षाबंधन का पर्व मनाया

Share :

मुजफ्फरनगर। सोमवार को देश भर में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बंधे और अटूट प्रेम और विश्वास के पावन पर्व पर एक दूसरे के साथ खुशियां मनायी। इसी क्रम में नगर विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपनी विधानसभा मुजफ्फरनगर के मोहल्ला आबकारी, बारादरी, आर्यपुरी की सेवा बस्तियों की बहनों संग यह त्यौहार मनाया।

मंत्री कपिल देव को सभी बहनों ने राखी बांधी और बड़े स्नेह व सम्मान के साथ उनका स्वागत किया। मंत्री कपिल देव ने कहा कि भाजपा सरकार माताओं और बहनों के सम्मान और उनके हितों की रक्षा के लिए तत्पर है। उन्होंने बताया कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर उनके जीवन को खुशहाल बना रहीं हैं।

इस अवसर पर भाजपा हनुमत मंडल अध्यक्ष दीपक मित्तल, महामंत्री राधे वर्मा, महामंत्री डॉक्टर अनुज पचिसिया, मंडल मंत्री विवेक चौहान, मनु प्रिय मजदूर, चमन वाल्मीकि, जिला अनुसूचित मोर्चा अमित, मेहर चंद, रामकुमार वर्मा, सुशील प्रजापति, सभासद मोहित मलिक, राजकुमार गोयल, अनिल नामदेव, कपिल त्यागी मंडल अध्यक्ष, राजकुमार सिद्धार्थ, पूर्व सभासद मुकेश कुमार, शोभित गुप्ता, मुकेश तेजियान, विनोद डावर, सुभाष मित्तल, सतबीर अमीन, राहुल, सुभाष, सरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal