देश विभाजन विभीषिका विश्व की सबसे बड़ी त्रासदी थी-डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के महत्वपूर्ण अवसर पर सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुण्डीर के निर्देश से “देश विभाजन की विभीषका” विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान एवं प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. दिव्या बख्शी के द्वारा विभाजन की विभीषिका पर आधारित वृत्तचित्र (डाक्यूमेंट्री) का प्रदर्शन किया गया जिसमें देश विभाजन की त्रासदी को प्रमुख रूप से दिखाया गया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए कार्यक्रम के संयोजक डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र (हिंदी-विभाग) ने देश विभाजन के प्रमुख कारणों और तत्कालीन धार्मिक, राजनीतिक, ऐतिहासिक, सामाजिक और द्वितीय विश्वयुद्ध से उत्पन्न राजनीतिक-आर्थिक परिस्थितियों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के विभाजन की विभीषिका विश्व की सबसे बड़ी त्रासदी थी। इतिहास की बड़ी त्रासदियाँ तब दोहराई जाती हैं जब समाज यह मान लेता है कि वे कभी हुई ही नहीं थीं इसलिये हमें विश्व इतिहास की इस भयंकर त्रासदी से सबक लेते हुए आगे बढ़ना चाहिए। इस संदर्भ में उन्होंने देश विभाजन की त्रासदी पर आधारित कई महत्वपूर्ण ग्रंथों, जैसे- झूठा-सच, तमस, कितने पाकिस्तान, पिंजर, जिन्ना, आग का दरिया, गर्म हवा, मैला आँचल, फ्रीडम एट मिडनाइट, द ग्रेट पार्टीशन, पाकिस्तान ऑर द पार्टीशन ऑफ इंडिया, द अदर साइड ऑफ साइलेंस, ट्रेन टु पाकिस्तान, फुटप्रिंट्स ऑफ जीरो लाइन, थॉट्स ऑन पाकिस्तान, गिल्टी मैन ऑफ इंडियाज पार्टीशन आदि महत्वपूर्ण पुस्तकों का भी हवाला दिया। कार्यक्रम में मंच संचालन का दायित्व भारतीय भाषा, संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. दिव्या बक्शी ने निभाया। इस अवसर पर भारतीय भाषा, संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के प्रमुख सदस्य डॉ. सविता, डॉ. निशा चौहान एवं डॉ. सुबोध कुमार आदि का सहयोग महत्वपूर्ण रहा। इस कार्यक्रम में प्रो.दानवीर, प्रो. निकेता, प्रो. विजयलक्ष्मी, प्रो. राजेश कुमार, प्रो. महिमा अग्रवाल, प्रो. शुचि अग्रवाल, प्रो. चरण सिंह, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. सुधीर सिनसिनवाल, डॉ. विपिन कुमार, डॉ. पायल चौधरी सहित बड़ी संख्या में शोध छात्र एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने दिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वार्ड 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि बस्ती में लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। भारी बरसात के

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी कर लिए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal