मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीपरेटरी स्कूल में तीज का पर्व बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ दो दिन मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने झूला झूलने का आनंद लिया और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। दूसरे दिन के कार्यक्रम में बच्चों की माताओं के लिए भी विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें माताओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया एवं उपहार प्राप्त किये साथ ही अपने शानदार नृत्य से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। पूरे परिसर में तीज के गीतों और माताओं की खुशियों से उत्सव का माहौल बना रहा।तीज क्वीन बनने का सौभाग्य नर्सरी के आरव शर्मा एवं सीनियर के जी के वंश वर्मा की माताओं को मिला जिन्हें उपस्थित अतिथि श्रीमति पूनम जैन के द्वारा सम्मानित किया गया।

विद्यालय के निदेशक पीके जैन ने सभी माताओं एवं बच्चों को तीज की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से परिचित कराने के साथ-साथ माताओं और बच्चों के बीच प्रेम, सहभागिता एवं खुशियों को बढ़ावा देना है। समारोह ने सभी के लिए यादगार और आनंदमय पल संजो दिए।कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉर्डिनेटर आशी जैन के साथ सम्पूर्ण स्टाफ़ का विशेष योगदान रहा।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा
लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10






