सोलर पावर से बिजली बिल जीरो से बुलेट ट्रेन तक, PM मोदी ने बताया तीसरी सरकार में क्या-क्या होगा

Share :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा के बाद राज्यसभा में बुधवार को भाषण दिया। इस दौरान, उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला तो आने वाले पांच सालों में देश में क्या-क्या विकास होगा, इस पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने दावा किया कि तीसरे कार्यकाल में सोलर पावर से बिजली बिल जीरो होगा, जबकि देश बुलेट ट्रेन को भी पहली बार देखेगा।

पीएम मोदी ने राज्यसभा में कहा, ”मोदी 3.0 में विकसित भारत की नींव को मजबूत करने के लिए पूरी शक्ति लगा देंगे। अगले पांच सालों में डॉक्टरों की संख्या पहले की तुलना में अनेक गुना बढ़ेगी। मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ेगी। इस देश में इलाज बहुत सस्ता और सुलभ हो जाएगा। पांच सालों में हर गरीब के घर में जल से नल का कनेक्शन होगा।”

राज्यसभा में पीएम मोदी ने आगे कहा, ”आने वाले पांच सालों में उन गरीब को पीएम आवास जो देने हैं, एक भी वंचित नहीं रहे, इसका ख्याल रखा जाएगा। पांच सालों में सोलर पावर से बिजली बिल जीरो होगा। देश के करोड़ों नागरिकों का बिजली बिल जीरो होगा और अगर ठीक से करेंगे तो अपने घर पर बिजली बनाकर बेच सकेंगे।

यह अगले पांच सालों का कार्यक्रम है।” पीएम मोदी ने आगे कहा कि अगले पांच सालों में पाइप से गैस का कनेक्शन का पूरे देश में नेटवर्क बनाने का प्रयास किया जाएगा। युवा शक्ति का दम पूरी दुनिया देखेगी। युवा स्टार्टअप की संख्या लाखों में होने वाली है। टियर-2 और टियर-3 सिटीज नए-नए स्टार्टअप की पहचान से उभरने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal