मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सोमवार को चौ. छोटूराम पीजी कॉलेज 5 दिवसीय रोवर-रेंजर प्रवेश शिविर का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य प्रो. के. पी. सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. के. पी. सिंह ने अपने संबोधन में रोवर-रेंजर गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और टीमवर्क का विकास होता है। कार्यक्रम में डॉ. अरुण कुमार, डॉ. ओमवीर सिंह, डॉ. हरिओम शर्मा, डॉ. गिरिराज किशोर, डॉ. सुभाष कुमार व डॉ. तेशु कुमार ने उपस्थित रहकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
यह शिविर रोवर लीडर डॉ. नवनीत प्रकाश वर्मा तथा रेंजर लीडर डॉ. आर्या पीएस के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर के प्रशिक्षण के लिए भारतीय स्काउट एवं गाइड, प्रदेश से जिला प्रशिक्षण काउंसलर एवं आईटी कोआॅर्डिनेटर अनुज कुमार तथा जिला सहायक गाइड कमिश्नर रेनू गर्ग प्रशिक्षण देने के लिए उपस्थित रहे। यह पांच दिवसीय शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, नेतृत्व कौशल व सामाजिक सेवा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल
हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।






