महानिदेशक सूचना से मिले प्रेस क्लब अध्यक्ष व महामंत्री

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने देहरादून में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी से मुलाकात कर हरिद्वार जनपद में निरस्त की गयी पत्रकारों की मान्यता बहाल किए जाने की मांग की और ज्ञापन दिया। प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं महामंत्री ने महानिदेशक से विनम्रता पूर्वक विचार कर मान्यता बहाल किए जाने का अनुरोध किया। अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी ने बताया कि सकारात्मक और सार्थक वार्ता के दौरान महानिदेशक ने निरस्त मान्यताओं की पुनः गंभीरता से जांच करा कर मान्यता बहाल करने का ठोस आश्वासन दिया है।

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता का जाट और गुर्जर समुदायों की महिलाओं के बारे में व ब्राह्मण समाज के बारे में दिया वक्तव्य बेहद अपमानजनक है-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चैयरमैन अशोक बालियान ने किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के अवसर पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के जाट और गुर्जर समुदायों की महिलाओं के बारे में व ब्राह्मण समाज के बारे में दिया गया वक्तव्य बेहद अपमानजनक बताते हुए इसकी

युवा वर्ग का नशे की लत में फंसना बड़ी चिंता का विषय-सुनीता चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बाल कल्याण समिति की सदस्य सुनीता चौधरी ने कहा कि देश और समाज का भविष्य कहे जाने वाले नौजवान आज तेजी से नशे की गिरफ्त में आते जा रहे हैं। भांग, सुल्फा, शराब, गांजा और स्मैक जैसे खतरनाक नशे युवाओं की जिंदगी को बर्बादी की ओर धकेल रहे हैं। बढ़ती नशाखोरी न केवल

महंत भवानी नंदन गिरी के एक वर्ष कार्यकाल में चंडी देवी मंदिर की व्यवस्थाओं में हुए सकारात्मक बदलाव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चंडी देवी मंदिर के महंत भवानी नंदन गिरी के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर मंदिर में विशेष पूजन का आयोजन किया गया। चंडी देवी मंदिर के महंत भवानी नंदन गिरी के पट्टाभिषेक के एक वर्ष में मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं, स्वच्छता और श्रद्धालु की सुविधाओं में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को

इंपोर्ट डयूटी बढ़ने के बाद हरिद्वार में सर्राफा बाजार में गिरावट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। केंद्र सरकार द्वारा इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाए जाने के बाद सोने की कीमतें बढ़ने से ज्वेलर्स कारोबार में गिरावट देखी जा रही है। ज्वालापुर, कनखल और दूसरे इलाकों के सर्राफा बाजार में भी इसका असर साफ देखा जा रहा है। लोग बहुत सीमित संख्या में ज्वेलरी खरीदने के लिए सुनारों की दुकानों पर पहुंच

ज्वालापुर पुलिस ने नौ लाख रूपए से अधिक की स्मैक समेत तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करी पर कड़ा प्रहार करते हुए कोतवाली ज्वालापुर ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है। आरोपी के कब्जे से 32.02 ग्राम स्मैक, मोबाइल फोन व 320 रूपए बरामद किए गए हैं। बरामद स्मैक की बाजार कीमत साढ़े नौ लाख रूपए से अधिक

कुंभ मेला एसएसपी ने किया घुड़सवार पुलिस लाइन का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बैरागी कैंप स्थित घुड़सवार पुलिस लाईन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा एसआई विक्रम सिंह से कुंभ मेला अवधि में अन्य राज्यों से आने वाले घुड़सवार पुलिस के जवान और अश्वों की आवश्यकता के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान एसएसपी आयुष अग्रवाल ने घुड़सवार

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal