कुंभ मेला एसएसपी ने किया घुड़सवार पुलिस लाइन का निरीक्षण

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बैरागी कैंप स्थित घुड़सवार पुलिस लाईन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा एसआई विक्रम सिंह से कुंभ मेला अवधि में अन्य राज्यों से आने वाले घुड़सवार पुलिस के जवान और अश्वों की आवश्यकता के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान एसएसपी आयुष अग्रवाल ने घुड़सवार पुलिस लाइन में जवानों की बैरक के लिए प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने बैरागी कैंप क्षेत्र में कुंभ मेले के दौरान स्थापित होने वाले अस्थाई थानों तथा सशस्त्र बलों के अस्थाई कैंप की भूमि का भी भ्रमण किया और भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एसआई विक्रम सिंह, एडिशनल एसआई मनेंद्र कुमार मौजूद रहे।

ज्वालापुर पुलिस ने किया नशा तस्कर को गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत गिरफ्तार किए गए आरोपी तस्कर के कब्जे से 5.35 ग्राम स्मैक, मोबाइल फोन व 920 रूपए नकद बरामद किए गए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया।

रोटरी क्लब कनखल एवं उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने किया जिला कारागार रोशनाबाद में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग के नेतृत्व में जिला कारागार रोशनाबाद में रोटरी क्लब कनखल एवं उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ऋषिकुल परिसर के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जेल अधीक्षक मनोज आर्य एवं डा.विशाल गर्ग ने संयुक्त रूप से किया। शिविर

नशे के कारोबार पर रोक लगाने और कुंभ निर्माण कार्या में पारदर्शिता की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय सावक मंच के कार्यकर्ताओं ने मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट हरी गिरी को ज्ञापन देकर हरिद्वार में बढ़ते नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं अर्धकुंभ मेले से संबंधित विकास एवं निर्माण कार्यों में धन का पारदर्शी एवं सदुपयोग करने की मांग की है। सिटी

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा सुरेंद्र कोली का शव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निठारी कांड में आरोपी रहे और संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए सुरेंद्र कोली के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया। सुरेंद्र कोली की मौत की सूचना के बाद उसके परिवार और गांव के चार पांच लोग हरिद्वार जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी पहुंचे

भाजपा पार्षद आकाश भाटी ने लगाया कुंभ की तैयारियों के नाम पर खानापूर्ति करने का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा पार्षद आकाश भाटी ने कुंभ मेला प्रशासन पर की तैयारियों के नाम पर खानापूर्ति करने और उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। पार्षद आकाश भाटी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार हरिद्वार कुंभ को भव्य एवं दिव्य स्वरूप देने की तैयारियां

श्रीचंद्र जयंती पर श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन में किया संत सम्मेलन का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। त्याग, तपस्या और मानव सेवा की मिसाल माने जाने वाले उदासीनाचार्य भगवान श्री श्रीचंद्र महाराज की 532वीं जयंती पर शनिवार को कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण में संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। संतों ने भगवान श्री श्रीचंद्र के जीवन और शिक्षाओं का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को समाज

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal