कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एवं मेयर किरण जैसल ने वार्ड 21 में किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एवं मेयर किरण जैसल ने वार्ड 21 लाल मंदिर में शिव विहार कालोनी में मुंख्य सड़क के पुनर्निर्माण तथा विस्तारीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान वार्ड पार्षद पिंकी चौधरी भी मौजूद रही। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर शिव विहार विकास समिति के पदाधिकारियों ने मंत्री मदन कौशिक, मेयर किरण जैसल व वार्ड पार्षद पिंकी चौधरी का स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि पार्षद पिंकी चौधरी की मांग पर वार्ड नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार जनसुविधाओं के लिए तेजी से विकास कार्य करा रही है। धर्मनगरी हरिद्वार के चहुंमुखी विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। मेयर किरण जैसल ने कहा कि नगर निगम के सभी वार्डो में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। पथ प्रकाश, सफाई आदि व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्षद पिंकी चौधरी जनमस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत रहती हैं। पार्षद पिंकी चौधरी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एवं मेयर किरण जैसल का आभार जताया और कहा कि सड़क निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी। शिव विहार विकास समिति के संरक्षक डा.केपीएस चौहान ने कहा कि पार्षद पिंकी चौधरी कालोनीवासियों की सेवा में समर्पित रह कर समस्यायों के समाधान हेतु हमेशा तत्पर रहती है। डा.चौहान ने कहा कि मेयर किरण जैसल ने हरिद्वार नगरीय क्षेत्र में मांस विक्रय पर प्रतिबंध लगा कर उल्लेखनीय कार्य किया है। जिसके लिए सभी नगरवासी उनके आभारी हैं। उन्होंने कहा कि 2003 में पहली बार विधायक चुने जाने के बाद से ही मदन कौशिक ने हमेशा कालोनी का सहयोग किया है। इस दौरान दिनेश गोयल, राजेंद्र, सत्येंद्र चौधरी, हरीश, किशन चौधरी, सतीश चौहान, अविनेश कौशिक, छोटेलाल शर्मा, डा.एसपी चमोली, सतपाल सिंह दीवान, दीपक चौहान, विनीत चौहान, सत्येन्द्र चौधरी, राजेन्द्र सिंह रोहेला, ममता सिसोदिया, हरीश त्यागी आदि मौजूद रहे।

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल

महावीर चौक प्रकरण में पीड़ित कुलदीप सिंह ने रखी अपनी बात, मांगा न्याय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महावीर चौक प्रकरण में समाजवादी पार्टी के धरने के दौरान हुई मारपीट के मामले में पीड़ित कुलदीप सिंह रविवार को मीडिया के सामने आए। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन पर लगाए गए महिला से अभद्रता के आरोप पूरी

यदि देर की तो रह जाएंगे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से वंचित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परियोजना प्रभारी यूपी नेडा भजन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारम्भ फरवरी 2024 में किया गया था। यह केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। लाभार्थी इस योजना का लाभ 31 मार्च 2027 तक उठा सकते है। 31 मार्च 2027

मुजफ्फरनगर में 29 जुलाई से शुरू होगा ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई से जिले में ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को देशभर में जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा के जिला मीडिया

बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत दबोचा आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पात्र महिलाओं को मिले सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: सपना कश्यप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सपना कश्यप ने शनिवार को महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पमनावली स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने के साथ आवासित वृद्ध महिलाओं से वार्ता कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं सभी आगन्तुकों को महिलाओं एवं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal