मदरसा शिक्षा को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम-मौलाना आरिफ

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ईदगाह रोड़ ज्वालापुर स्थित मदरसा दारुल उलूम रशिदिया में मदरसों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मदरसा प्रबंधक मौलाना आरिफ ने कहां कि मदरसा शिक्षा को लेकर भ्रम फैलाकर मदरसों को बदनाम करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। मदरसों में धार्मिक शिक्षा प्राप्त कर बच्चे हाफिज, कारी और मौलवी मौलाना बनकर धर्म की शिक्षाओं का प्रचार प्रसार करते हैं। मस्जिदों और मदरसों में उन्हीं के द्वारा तालीम दी जाती है। उन्होंने कहा कि जो लोग मदरसों के नाम पर घपला कर रहे हैं और मॉडर्न शिक्षा देकर मदरसों के नाम पर मिड डे मील एवं अन्य सुविधाएं हासिल कर फर्जी तरीके से मदरसे के नाम का इस्तेमाल कर पैसा खा रहे हैं, उनकी जांच होनी चाहिए। मौलाना आरिफ ने कहा कि वर्षों से मदरसे देश में संचालित हैं। देश की आजादी में भी मदरसों में पढ़ाने वाले शिक्षकों एवं युवाओं का विशेष योगदान है। देश को आजादी दिलाने में अनेकों बलिदान दिए। उन्होंने कहा कि मदरसों में देश के प्रति कर्तव्यों को भी सिखाया जाता है। मदरसों में पढ़ने एवं पढा़ने वालों ने सरकार के खिलाफ कभी कोई काम नहीं किया है। मदरसों में सच्ची निष्ठा, ईमानदारी, धर्म के प्रति समर्पित भावना का पाठ पढ़ाया जाता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि मदरसा शिक्षा एवं मॉडर्न शिक्षा में अंतर को समझना चाहिए। सरकार द्वारा जो भी प्राधिकरण तय किया जा रहा हैं। उनके सदस्यों में मदरसों का ज्ञान रखने वाले लोगों को भी शामिल किया जाए। जिससे किसी भी प्रकार का विवाद उत्पन्न नहीं होगा। उन्होंने कहा कि चंदे के पैसे से मदरसों में शिक्षा देने का काम किया जा रहा है। वर्ष भर का ऑडिट भी किया जाता है। किसी भी प्रकार का घपला नहीं होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के अवसर सभी को मिलने चाहिए। आधुनिक शिक्षा के साथ धार्मिक शिक्षा भी जरूरी है। मास्टर साजिद हसन ने कहा कि गरीब, निर्धन, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को मदरसों में बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि बिना सोचे समझे मदरसों की शिक्षा को बदनाम ना करें। इस दौरान मास्टर इसरार, मास्टर रिजवान, कारी बसीर, मास्टर साजिद हसन, कारी असद आदि मौजूद रहे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal