भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में संगठन, विचार और बूथ मजबूती पर मंथन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से बुधवार को शुकतीर्थ स्थित दण्डी आश्रम में दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान -2026 के अंतर्गत आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, बूथ प्रबंधन, मीडिया संचालन और आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण वर्ग का समापन 14 मई को होगा।
भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने बताया कि जिला प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन सात अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न विषयों पर पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने किया। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन एवं फीता काटकर प्रथम सत्र का उद्घाटन किया।
अपने संबोधन में लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से लेकर आज पश्चिम बंगाल और असम जैसे राज्यों में मिली सफलता तक के संगठनात्मक सफर को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों को यदि प्रत्येक कार्यकर्ता निष्ठा से निभाए तो वर्ष 2027 में पश्चिम बंगाल की तहर ही उत्तर प्रदेश में भी भाजपा की प्रचंड जीत सुनिश्चित होगी। प्रथम सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने की।

द्वितीय सत्र में जिला प्रभारी सूर्यप्रकाश पाल मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता डॉ. पुरुषोत्तम ने की और संचालन संजय गर्ग ने किया। तृतीय सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र चैधरी ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार और कार्यपद्धति की जानकारी दी। इस सत्र की अध्यक्षता कुश पुरी तथा संचालन सुनील दर्शन ने किया। चैथा सत्र महिला शक्ति को समर्पित रहा। इसमें पूर्व सांसद कान्ता कर्दम मुख्य अतिथि रहीं। अध्यक्षता नगरपालिका परिषद चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने की। पांचवें सत्र में प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने मीडिया और सोशल मीडिया की भूमिका पर विस्तार से विचार रखे। इस सत्र की अध्यक्षता सोशल मीडिया प्रभारी हर्ष चतुर्वेदी ने की तथा संचालन सचिन त्यागी पावटी ने किया। छठे सत्र में सहारनपुर सदर विधायक राजीव गुंबर ने प्रशिक्षण की कमान संभाली, जबकि सातवें एवं अंतिम सत्र में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक अनुशासन और जनसंपर्क की रणनीति से अवगत कराया।

प्रशिक्षण वर्ग के दौरान वक्ताओं ने भाजपा के इतिहास, केंद्र एवं राज्य सरकारों की उपलब्धियों, विकास कार्यों, वैचारिक अधिष्ठान, बूथ प्रबंधन, “मन की बात” कार्यक्रम, मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रबंधन सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही आगामी कार्ययोजनाओं, प्रदेश के सर्वांगीण विकास और राष्ट्र सेवा के संकल्प को मजबूत करने के लिए संगठनात्मक विषयों पर व्यापक चर्चा की गई। प्रशिक्षण वर्ग में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅ. संजीव बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, प्रमोद उटवाल, जिला उपाध्यक्ष विनीत कात्यान, रोहताश पाल, विशाल गर्ग, विजय प्रजापति, अंजलि चैधरी, आंचल तोमर, सचिन पावटी, श्वेता कौशिक, जिला महामंत्री शरद शर्मा, सुनील दर्शन, संजय गर्ग, जिला मंत्री प्रमेश सैनी, रविकांत पाल, रविन्द्र गुर्जर, ममता अग्रवाल, अनुज सहरावत, सुरेन्द्र कश्यप, दिनेश पुंडीर, अमरजीत गुर्जर, रक्षित नामदेव, लवी विकल, पुरोहित उटवाल, अरूण शर्मा, पंकज माहेश्वरी, सर्वेष उर्फ पिंटू त्यागी, सभासद बाॅबी सिंह, गीता जैन, साधना सिंघल, अमित सुधा, हिमांशु सैनी, श्याम रहेजा, प्रवीण खेडा, यशवीर विरेन्द्र ठाकुर, प्रीतम सिंह प्रधान, प्रदीप सैनी, गौरव स्वरूप, राजू अहलावत, विनोद शुक्रताल, रूपेन्द्र सैनी, सुरेन्द्र देव शर्मा, रामकुमार सहरावत, यनेश तंवर, अनिल प्रमुख, अमित चैधरी प्रमुख, आशु गुप्ता, सुधीर खटीक, योगेश मित्तल, कुशवेन्द्र तोमर, गौरव पंवार, अजय सागर, मनोज पांचाल, विजय वर्मा और हरेनद्र शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महिला सशक्तिकरण से मजबूत होगा राष्ट्र निर्माण: मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संगठन को मजबूत आधार देने और कार्यकर्ताओं को वैचारिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण से जोड़ने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग बुधवार को शुकतीर्थ स्थित दण्डी स्वामी आश्रम परिसर में शुरू हुआ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान-2026 के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक

रिजल्ट घोषित होने पर शारदेन स्कूल मुजफ्फरनगर के विद्यार्थियों में खुशी की लहर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुधवार को सीबीएसई बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। उक्त परीक्षा परिणाम घोषित होते ही बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई। रिजल्ट घोषित होने पर शारदेन स्कूल मुजफ्फरनगर के विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। शारदेन की छात्रा ओजस्वी 97.4% अंक प्राप्त शहर में प्रथम स्थान प्राप्त कर खुशी

द0 एस0 डी0 पब्लिक स्कूल का कक्षा 12 का शानदार परीक्षा परिणाम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। “सफलता उन्हीं के कदम चूमती है,जो कठिनाइयों में भी मुस्कुराकर आगे बढ़ते हैं।” शैक्षणिक सत्र 2025–26 की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में द. एस. डी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यार्थियों की अथक मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय ने सफलता

सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम में छाए डीएस पब्लिक स्कूल के होनहार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुधवार को घोषित सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम में हर बार की तरह इस बार भी डीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी सफलता का परचम लहराकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। घोषित हुए सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम को देखकर डीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से

एमजी पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम शानदार रहा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) सीबीएसई की ओर से कक्षा 12वीं के लिए बुधवार को परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शानदार परीक्षा परिणाम पर हर्ष, उल्लास और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान बनाया। बेहतर अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की

लाला जगदीश प्रसाद में आचार्य वंदन एवं छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आचार्य वंदन एवं छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए चार शिक्षकों को विद्यालय सभागार में आयोजित विदाई समारोह में समस्त विद्यालय परिवार ने शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर तथा उपहार व स्मृति चिन्ह भेंट कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal