खत्री वैवाहिक ग्रुप द्वारा निशुल्क जल सेवा का शुभारंभ

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सामाजिक कार्यों में अग्रणी खत्री वैवाहिक ग्रुप व सहारनपुर मंडल खत्री सभा द्वारा पिछले कई वर्षों से भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत देने हेतु ठंडे जल की सेवा की जाती है, यह सेवा नगर में विभिन्न विभिन्न स्थानों पर की जाती है और गर्मी जारी रहने तक निरंतर रहती है ,इसी कड़ी में आज गांधी कॉलोनी सभासद अमित पटपटिया के प्रतिष्ठान श्री मोहन मेडिकल स्टोर मेन रोड गांधी कॉलोनी मुजफ्फरनगर के बाहर ठंडे जल की प्याऊ का शुभारंभ किया गया। जिसमें शहीद भगत सिंह एकता मंच से श्री अनमोल छाबड़ा जी व सतीश मलिक जी व समाज सेवी प्रमोद अरोड़ा , अमित पटपटिया , मोहन अरोड़ा,तरुण अरोड़ा, विष्णु अनेजा एडवोकेट, विजय कुमार महालक्ष्मी ज्वेलर्स, दीपांशु चावला, बलदेव राज चावला, अंकुर मैनी एडवोकेट, गौरव नारंग,राजकुमार रहेजा, बलदेव राज चावला, सागर, मधुर, गुलाटी का पूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम संयोजक अजय अनेजा द्वारा बताया गया की खत्री वैवाहिक ग्रुप व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से विवाह योग्य युवक युवतियों के परिचय कराने का कार्य करता है जिसके माध्यम से दोनों परिवार आपस में मिलान करके आगे बढ़ते हैं । ग्रुप के माध्यम से अब तक 260 रिश्ते हो चुके हैं। इस बार मुजफ्फरनगर में कई स्थानों के साथ-साथ मेरठ, सहारनपुर ,खतौली, शामली आदि नगरों में भी जल सेवा की जा रही है ।खत्री ग्रुप के मुख्य संस्थापक श्री विपिन अरोड़ा द्वारा सभी अतिथियों व सहयोगियों का आभार व धन्यवाद किया गया।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal