कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर संगठन विस्तार और राजनीतिक रणनीति पर चर्चा

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस कार्यकताओं की महत्वपूर्ण बैठक मायापुर स्थित यूनियन भवन में आयोजित की गयी। बैठक में संगठन विस्तार और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाना ही कांग्रेस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था की स्थिति और विकास कार्यों में हो रही अनदेखी से आम जनता परेशान है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय कर लोगों की आवाज बनना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और इसी के बल पर कांग्रेस जनता के बीच मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगी। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि कांग्रेस लगातार जनता के मुद्दों को उठाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत समस्याओं को लेकर लोगों में नाराजगी है, जिसे कांग्रेस जनआंदोलन के माध्यम से उठाएगी। पूर्व विधायक रामयश सिंह और एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तीर्थपाल रवि ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तक पहुंचना होगा। वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह चौहान और महेश प्रताप राणा ने कहा कि युवा और आम जनता भाजपा सरकार की नीतियों से निराश हैं और कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। पार्षद हिमांशु गुप्ता और पार्षद सोहित सेठी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच जाएंगे और जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करेंगे। अनिल भास्कर और यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आमजन की आवाज रही है और आगे भी जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा और महानगर अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि महिलाओं से जुड़े मुद्दों, महंगाई और सुरक्षा के सवाल पर कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में करतार सिंह खारी, पार्षद महावीर वशिष्ठ, सुनील कुमार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रचना शर्मा, तुषार कपिल, विक्रम शाह, तरुण व्यास, अरुण राघव, अंजु द्विवेदी, ममता सिंह, दीपक पांडेय, नवीन सेंस, ऋषभ वशिष्ठ, शुभम जोशी, करन सिंह राणा, वीरेंद्र श्रमिक, उज्जवल वालिया, धनीराम शर्मा, नंदन कुमार, योगेश त्यागी, मोहित अरियाल, रितेश पांडेय, डुंगर सिंह, नमन अग्रवाल, कार्तिक शर्मा, विजय प्रजापति, मार्कण्डेय सिंह, विकास सिंह, ब्रहमचंद, पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार, इदरीस मंसूरी, अकरम अंसारी, हिमांशु राजपूत, मनीष गुप्ता, आशीष प्रधान, विक्रम शाह, बीएस तेजियान, सीपी सिंह, सतेंद्र वर्मा, अरूण चौहान, मुन्ना मास्टर, सोनू शर्मा, सुनील प्रजापति, ऋषभ अरोड़ा, संजय आनंद, रणवीर शर्मा व आशु श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal