महिला सशक्तिकरण से मजबूत होगा राष्ट्र निर्माण: मीनाक्षी स्वरूप

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संगठन को मजबूत आधार देने और कार्यकर्ताओं को वैचारिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण से जोड़ने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग बुधवार को शुकतीर्थ स्थित दण्डी स्वामी आश्रम परिसर में शुरू हुआ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान-2026 के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यशैली, राष्ट्रवाद, महिला सशक्तिकरण और डिजिटल मीडिया की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशिक्षण वर्ग में जिलेभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने फीता काटकर किया। इसके बाद अतिथियों और नगरपालिका परिषद मुजफ्फरनगर की चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों महान विचारकों ने सनातन संस्कृति के संरक्षण, राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करने और अखंड भारत के संकल्प के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।
जिला प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस के चौथे सत्र में पूर्व सांसद कान्ता कर्दम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। सत्र की अध्यक्षता कर रहीं चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने महिला सशक्तिकरण विषय पर संबोधन देते हुए कहा कि भाजपा हमेशा महिलाओं को सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के पक्ष में रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी की कार्यप्रणाली में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी लगातार बढ़ रही है और आज महिलाएं नेतृत्व की भूमिका निभाकर समाज को नई दिशा दे रही हैं।
मीनाक्षी स्वरूप ने प्रशिक्षण वर्ग की परंपरा और कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के वैचारिक निर्माण का माध्यम है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव के साथ संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं। प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है और उन्हें जनसंपर्क से लेकर संगठन विस्तार तक की कार्यशैली की गहराई से जानकारी प्रदान करता है। प्रशिक्षण वर्ग में अन्य वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक मजबूती, जनसंपर्क अभियान और पार्टी की कार्यप्रणाली की बारीकियों से अवगत कराया। महिला भागीदारी और समाज में उनकी भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal