रिजल्ट घोषित होने पर शारदेन स्कूल मुजफ्फरनगर के विद्यार्थियों में खुशी की लहर

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुधवार को सीबीएसई बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। उक्त परीक्षा परिणाम घोषित होते ही बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई। रिजल्ट घोषित होने पर शारदेन स्कूल मुजफ्फरनगर के विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। शारदेन की छात्रा ओजस्वी 97.4% अंक प्राप्त शहर में प्रथम स्थान प्राप्त कर खुशी मनाते हुए अपनी इस सफलता का श्रेय विद्यालय प्रबंधन और अपने परिजनों को दिया।

कला वर्ग में ओजस्वी शर्मा ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान, श्रेया राजबल ने 92 % द्वितीय स्थान तनिष्का साहू 89.6 % तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉमर्स वर्ग में छात्र विनायक माहेश्वरी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वस्ति जैन ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया और कार्तिक सिंघल ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान वर्ग में शशांक शर्मा व मिद्दत फातिमा ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। आदित्य कबीर ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया और केशव आनंद ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही नैतिक गोयल ने अकाउंट में 100 अंक, ओजस्वी ने साइकोलॉजी में 100 और इंग्लिश में 99 अंक, मिद्यत फातिमा, कनिष्का वर्मा और श्रेया राजबल ने कला में 100 अंक, स्वस्ति जैन ने इकोनॉमिक्स में 97 अंक, आदित्य कबीर और मिद्यत फातिमा ने बायोलॉजी में 97 अंक, शशांक शर्मा ने फिजिक्स में 97 अंक प्राप्त किए। कई छात्र-छात्राओं ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। सभी बच्चों की कड़ी मेहनत एवं परिश्रम का फल आज उन्हे सफलता के रूप में मिला।
प्रधानाचार्य धारा रतन ने मेधावी विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। माता पिता एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई दी। विद्यालय प्रबंधक विश्व रतन ने शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के माता-पिता को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। भविष्य में अन्य गतिविधियों में प्रतिभाग करने के लिए तथा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal