द0 एस0 डी0 पब्लिक स्कूल का कक्षा 12 का शानदार परीक्षा परिणाम

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। “सफलता उन्हीं के कदम चूमती है,जो कठिनाइयों में भी मुस्कुराकर आगे बढ़ते हैं।” शैक्षणिक सत्र 2025–26 की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में द. एस. डी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यार्थियों की अथक मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय ने सफलता का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से विद्यालय परिसर में उत्साह एवं प्रसन्नता का वातावरण व्याप्त रहा।

विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करते हुए प्रथम स्थान- अंश मित्तल (96.6%), द्वितीय स्थान- नैतिक (95%) तथा तृतीय स्थान – वाचिका जैन (94%) अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी लगन, परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प के बल पर सफलता की नई ऊँचाइयों को स्पर्श किया। विद्यालय के लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय रहा कि अनेक विद्यार्थियों ने विषयों -चित्रकला – अक्षांश मित्तल (100), कनक चौधरी (100), तमन्ना अहमद (100), हिमांशी (100), अक्षिता राठी (100),
अंग्रेज़ी- अंश मित्तल (100), भव्य राजवंशी (100)
अकाउंट्स- नैतिक वर्मा (100)
इतिहास- देवार्जुन (99)
रसायन विज्ञान- अंश मित्तल (99)
गणित- अंश मित्तल (98)
शारीरिक शिक्षा- भव्य राजवंशी (98)
हिंदी- अक्षित त्यागी (98)
कंप्यूटर विज्ञान- नक्षत्र राज चेंगरवाल (97)
अर्थशास्त्र- प्रतिष्ठा चौधरी (97)
राजनीति विज्ञान- पूर्वा (97)
बिजनेस स्टडीज- अंशिका पाल (96), अवनि कौशिक (96)
ई0पी0एस0- अक्षांश गर्ग (96)
एप्लाइड मैथ – प्रशुक जैन (94)
भौतिक विज्ञान- अंश मित्तल (93)
जीव विज्ञान- सुहाना (87), सत्यम (87)
अंक अर्जित कर विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को सिद्ध किया। इस शुभ अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्या नीलम माहना ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समस्त शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए उनके सतत् सफलता पथ पर अग्रसर रहने की कामना की।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal