धर्मनगरी की परंपरांओं का उल्लंघन सहन नहीं किया जाएगा-पंडित अधीर कौशिक

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के कार्यकर्ताओं ने रैपिडो पर प्रतिबंधित क्षेत्र में नॉनवेज की डिलीवरी किए जाने का आरोप लगाते हुए पुराना रानीपुर मोड़ परशुराम चौक पर प्रदर्शन किया और कंपनी पर कार्यवाही की मांग की। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि रैपिडो द्वारा नॉनवेज की डिलीवरी कर धर्मनगरी की परंपरांओं का उल्लंघन किया जा रहा है। जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि स्वतंत्रता से पूर्व ही नगर पालिका बायलॉज के माध्यम से हरिद्वार में मांस मदिरा की बिक्री को प्रतिबंधित किया गया है। लेकिन रैपिडो द्वारा नियमों का उल्लंघन कर हरिद्वार में नॉनवेज की डिलीवरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की ऑनलाइन डिलीवरी के माध्यम से विस्फोटक सामग्री भी भेजी जा सकती है। जिससे बड़े स्तर पर खतरा उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और नगर निगम को इसका संज्ञान लेकर कंपनी पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हरिद्वार और मां गंगा से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में यशपाल शर्मा, विष्णु प्रसाद शास्त्री, सचिन, कुलदीप चौहान, सुरेंद्र देव, प्रवीण शर्मा, स्वामी कार्तिकेय आदि शामिल रहे।

मदरसा शिक्षा को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम-मौलाना आरिफ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ईदगाह रोड़ ज्वालापुर स्थित मदरसा दारुल उलूम रशिदिया में मदरसों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मदरसा प्रबंधक मौलाना आरिफ ने कहां कि मदरसा शिक्षा को लेकर भ्रम फैलाकर मदरसों को बदनाम करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। मदरसों में धार्मिक शिक्षा प्राप्त कर बच्चे हाफिज, कारी और मौलवी मौलाना बनकर

विद्वान संत हैं स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती-डा.रमेश पोखरियाल निशंक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सन्यास मार्ग कनखल स्थित श्री रामेश्वरानंद आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज का 53वां अवतरण दिवस संतों और भक्तों के सानिध्य में मनाया गया। संतों, अतिथीयों एवं भक्तों ने स्वामी रामेश्वरांनद सरस्वती को पगड़ी और फूलमाला पहनाकर तथा गुलाब के फूलों की वर्षा कर अवतरण दिवस की शुभकामनांएं दी। स्वामी रामेश्वरानंद

विधायक निधि से बन रही सड़क की गुणवत्ता पर उठे सवाल, बीडीओ ने की जांच

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर निगम के वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर में विधायक निधि से बनाई जा रही सड़क के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री और पुरानी ईंटों के इस्तेमाल की शिकायत सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। बुधवार को बीडीओ बहादराबाद मानस मित्तल ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर संगठन विस्तार और राजनीतिक रणनीति पर चर्चा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस कार्यकताओं की महत्वपूर्ण बैठक मायापुर स्थित यूनियन भवन में आयोजित की गयी। बैठक में संगठन विस्तार और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाना

खत्री वैवाहिक ग्रुप द्वारा निशुल्क जल सेवा का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सामाजिक कार्यों में अग्रणी खत्री वैवाहिक ग्रुप व सहारनपुर मंडल खत्री सभा द्वारा पिछले कई वर्षों से भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत देने हेतु ठंडे जल की सेवा की जाती है, यह सेवा नगर में विभिन्न विभिन्न स्थानों पर की जाती है और गर्मी जारी रहने तक निरंतर रहती है ,इसी कड़ी

भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में संगठन, विचार और बूथ मजबूती पर मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से बुधवार को शुकतीर्थ स्थित दण्डी आश्रम में दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान -2026 के अंतर्गत आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, बूथ प्रबंधन, मीडिया संचालन

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal