फीस वापसी को लेकर केयर कॉलेज में बवाल, प्रशासन की मौजूदगी में भी नहीं निकला हल

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बहादराबाद क्षेत्र के रोहालकी स्थित नर्सिंग केयर कॉलेज में मंगलवार को फीस वापसी के मुद्दे पर छात्रों और कॉलेज प्रबंधन के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि हालात संभालने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर पहुंचना पड़ा। हालांकि देर शाम तक चली वार्ता के बावजूद मामले का कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका।
छात्रों का आरोप है कि कॉलेज में प्रवेश के समय प्रबंधन ने संस्थान को Indian Nursing Council (आईएनसी) से मान्यता प्राप्त बताया था, लेकिन बाद में उन्हें जानकारी मिली कि कॉलेज को यह मान्यता प्राप्त नहीं है। इस खुलासे के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। पिछले कई दिनों से छात्र कॉलेज परिसर के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं और अपनी जमा फीस वापस करने की मांग कर रहे हैं।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि कॉलेज प्रशासन उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रहा है और फीस लौटाने में टालमटोल कर रहा है। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रबंधन की ओर से उन्हें दबाव में लेने और डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है, जिससे उनका आक्रोश और बढ़ गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार सचिन कुमार, क्षेत्राधिकारी संजय चौहान और बहादराबाद कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों के बीच कई दौर की वार्ता कराई, लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई। इस दौरान कॉलेज प्रशासन के रवैये को लेकर भी सवाल खड़े हुए। छात्रों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि कॉलेज परिसर में कवरेज के लिए पहुंचे पत्रकारों और ग्रामीणों के साथ गेट पर अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी फीस जल्द वापस नहीं की तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं प्रशासन ने पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal