हरिद्वार (रिपोर्टर)। सलेमपुर निवासी विवाहिता ने ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगायी है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते रूबी पुत्री मजाहिर हसन ने 2 वर्ष पूर्व उनकी शादी इमरान पुत्र गुलफाम निवासी ग्राम बसेड़ी थाना लक्सर से हुई थी। विवाह में पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार अच्छा खासा खर्च किया था। कुछ समय तक ससुराल में सब ठीक चलता रहा। लेकिन कुछ समय बाद पति इमरान के परिवारजन लड़ाई झगड़ा और मारपीट करने लगे। पति भी परिवार वालों की बातों में आकर मार पिटाई करता है। पूरा परिवार मिलकर घर से निकालना चाहता है। रूबी ने बताया कि उन्होंने लकसर पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद एसएसपी शिकायत प्रकोष्ठ में पत्र दिया। उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि मारपीट और मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर वह अपने मायके में सलेमपुर आ गयी। रूबी ने पुलिस ने जानमाल की सुरक्षा और ससुराल पक्ष पर कार्रवाई करने की गुहार लगाते हुए न्याय दिलाने की मांग की है।

समर्पित युवा समिति की रक्त सेवा को फिर मिला सम्मान
मुज़फ़्फ़रनगर (रिपोर्टर)। रक्तदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति को फिर से सम्मानित किया गया। जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तेवतिया ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर समर्पित युवा समिति के सदस्य मनी पटपटिया एवं वैभव मदन को पुरस्कृत किया गया। साथ ही






