ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में मातृ दिवस हर्षोल्लास से संपन्न

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ऊपर जिसका अंत नहीं, उसे ‘आसमां’ कहते हैं। इस जहां में जिसका अंत नहीं, उसे ‘मां’ कहते हैं।। स्थानीय ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में मातृदिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर आज की मुख्य अतिथि शशि गर्ग, आशा संगल व रेनू गोयल है। इसी के साथ-साथ विद्यालय के उपाध्यक्ष महेश गर्ग, प्रबंधक विनोद संगल, डायरेक्टर एमके गुप्ता, प्रधानाचार्य आजाद वीर, हेडमिस्ट्रेस ममता चौहान, कोर्डिनेटर आशीष त्यागी (सीनियर विंग), काउंसलर (जूनियर विंग) कंचन एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहें। वंदे मातरम् और सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सभी माताओं को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में नाटक जैसे-मां के बिना जीवन, वृद्धाश्रम एक सहारा ऐसा भी, समन्वय, ए साइलेंट कनेक्शन रिस्पेक्ट दा मदर व नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा इत्ती सी हंसी, उंगली पकड़कर चलना सिखाया और तू कितनी अच्छी है मेरी प्यारी माँ आदि गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। अंत में हेड मिस्ट्रेस ममता चौहान ने कहा कि माँ का होना मनुष्य के लिए ईश्वरीय वरदान है। माता-पिता का दिन तो हर दिन होता है लेकिन मातृ दिवस के उपलक्ष्य में माँ का विशेष महत्व होता है इस विशाल हृदय वाली जननी की महत्ता यूँ ही बनी रहे ऐसी कामना करते हुए ममता चौहान ने सभी को मातृदिवस की शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त स्टाफ का पूर्ण योगदान रहा। मंच का संचालन रूचि रानी, रश्मि पालीवाल व बिंदिया त्यागी ने किया।

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी।

रथेड़ी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलसी, दिल्ली रैफर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम रथेड़ी में एक विवाहित महिला परिवार में चल रहे गृहकेश के चलते गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे पहले जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग

MSME दिवस पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। MSME दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य

युवाओं को बचपन से ही सिखाया जाना चाहिए कि रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने युवाओं को बचपन से ही रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है, की सीख देने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल एक संभ्रांत और पढ़े-लिखे परिवार से ताल्लुक रखती है और उसके

तितावी क्षेत्र के सैदपुर खुर्द में किसान की ट्यूबवेल पर चोरी, हजारों का सामान लेकर फरार हुए चोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। तितावी थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुर खुर्द में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किसान की ट्यूबवेल को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का कीमती सामान चोरी कर लिया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रोशन पुत्र मांगा की ट्यूबवेल से चोर रात के अंधेरे में मोटर से जुड़े उपकरण व अन्य कीमती सामान

राम मंदिर चंदा चोरी व ऑपरेशन सिंदूर का सच छिपाने को लेकर कांग्रेस ने बोला केंद्र सरकार पर हमला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राम मंदिर चंदा चोरी मामले व ऑपरेशन सिंदूर का सच छिपाने को लेकर कांग्रेस ने भाजपा की केंद्र सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने मोदी सरकार पर ऑपरेशन सिंदूर में 6 भारतीय जवानों की शहादत का सच देश से छिपाने व राम मंदिर के चंदा चोरी मामले में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal