डीपीएस दौलतपुर जूनियर कनखल में मनाया मातृ दिवस

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। डीपीएस दौलतपुर जूनियर कनखल में हर्षाेल्लास एवं उत्साह के साथ मातृ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राएं और उनकी माताएं, शिक्षक एवं अतिथी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विद्यालय प्रबंधन की और से अतिथियों का स्वागत किया गयां। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों ने नृत्य, गीत एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों के माध्यम से माताओं के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान माताओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल एवं गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि द विनिंग एज सोसायटी की वरिष्ठ समन्वयक तथा शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण जागरूकता के क्षेत्र में कार्य कर रही मंजू मेहता एवं हिंदू जागरण मंच की सह-संयोजिका तथा इनरव्हील क्लब की एडिटर पूजा वालिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की और विद्यार्थियों को सदैव अपनी माताओं का सम्मान करने की प्रेरणा दी। विद्यालय प्रभारी अमिता ओहरी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और मुख्य अतिथियों, माताओं, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागी माताओं को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal