चंपावत प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला फूंका, मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चंपावत दुष्कर्म प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने ऋषिकुल तिराहे पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोंकझोंक भी हुई। यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव सागर बेनीवाल, सचिव सार्थक ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में विधायक रवि बहादुर, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और चंपावत मामले की जांच को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।
विधायक रवि बहादुर और राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि प्रदेश में महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं और बच्चियों को न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि चंपावत मामला फर्जी पाया गया है तो इसकी भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए कि शिकायत किन परिस्थितियों में दर्ज कराई गई। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता जोशी और पूनम भगत ने कहा कि महिला अपराधों में दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होने के कारण ऐसे मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। प्रधानमंत्री मन की बात करते हैं लेकिन महिलाओं के मन की बात नहीं सुनते। सरकार दोषियों को बचाने का काम कर रही है। सोम त्यागी, मनोज सैनी ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार के मामलों में देशभर में चिंता बढ़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि चंपावत मामले की जांच को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए। राजबीर सिंह चौहान, राजीव चौधरी ने कहा कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक विरोध जारी रहेगा। यह भी स्पष्ट किया जाए कि शिकायत किन परिस्थितियों में दर्ज हुई। इस अवसर पर विकास चंद्रा, संजय सैनी, एड.फुरकान अली, सागर बेनीवाल, आशु श्रीवास्तव, अंजू द्विवेदी, अनिल ठाकुर, वंश सौदाई, उदित विद्याकुल, हेमंत चंचल, डा. जयवीर सिंह, सुरेश राणा, मंजू गोस्वामी, गौरव चौहान, डा.मेहरबान, हरविंदर सिंह, जतिन हांडा, रकित वालिया, पुष्पनाथ शर्मा, इरफान अंसारी, सौरभ सैनी, विकास गुप्ता, नरेश, नदीम सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal