शुक्रताल/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रसिद्ध कथा वाचक मोरारी बापू ने समर्पित युवा परिवार को देश व समाज में हित के कार्यों में लगे रहने का आशीर्वाद दिया , ज्ञात हो इन दिनों विश्व प्रसिद्ध कथा वाचक मोरारी बापू शुकतीर्थ शुक्रताल में श्रद्धालुओं को श्री राम कथा का रसपान करवा रहे हैं मुजफ्फरनगर में रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति के सदस्यों ने शुक्रताल में जाकर मोरारी बापू से भेंट की एवं उन्हें संस्था द्वारा किए गए जा रहे कार्यों से अवगत कराया
मोरारी बापू ने संस्था के सदस्यों को इसी प्रकार देश व समाज हित के कार्य में लगे रहने का आशीर्वाद दिया इस अवसर पर संस्था द्वारा आयोजित सुप्रसिद्ध जज्बा दौड़ के आयोजन के लिए भी शुभाशीष प्रदान करते हुए पोस्ट का विमोचन किया इस अवसर पर समर्पित युवा अमित पटपटिया, राहुल, मनी पटपटिया एवं संस्था से जुड़े सत्य प्रकाश रेशू उपस्थित रहे।

समर्पित युवा समिति की रक्त सेवा को फिर मिला सम्मान
मुज़फ़्फ़रनगर (रिपोर्टर)। रक्तदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति को फिर से सम्मानित किया गया। जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तेवतिया ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर समर्पित युवा समिति के सदस्य मनी पटपटिया एवं वैभव मदन को पुरस्कृत किया गया। साथ ही






