हरिद्वार (रिपोर्टर)। चंपावत प्रकरण को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी के नेतृत्व में ज्वालापुर में पुल जटवाड़ा पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शिवम गिरी ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। चंपावत, देहरादून, हरिद्वार सहित पूरे प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ शोषण बढ़ रहा है। सरकार की कानून व्यवस्था बिल्कुल चौपट है। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों को ही दबा रही है। अधिकतर मामलों में भाजपा नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं और सरकार अपने नेताओं को बचाने में लगी हुई है। बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव धन्नू ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध बढ़ रहे हैं। कोई भी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। प्रदर्शन करने वालों में शिव ओम, रमाकांत मौर्य, अमित, माधव, अंकित यादव, रोहित, नमन, इंतजार, नौशाद, हसीन, पवन, फुरकान, धीरज सिंह, अमन आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

समर्पित युवा समिति की रक्त सेवा को फिर मिला सम्मान
मुज़फ़्फ़रनगर (रिपोर्टर)। रक्तदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति को फिर से सम्मानित किया गया। जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तेवतिया ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर समर्पित युवा समिति के सदस्य मनी पटपटिया एवं वैभव मदन को पुरस्कृत किया गया। साथ ही






