विश्व रेडक्रॉस दिवस पर मुजफ्फरनगर में रक्तदान पखवाड़े का शुभारंभ

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जनपद में विभिन्न सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशन में जिला अस्पताल स्थित रेडक्रॉस भवन में मुख्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस आंदोलन के संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक तथा जिला अस्पताल ब्लड बैंक प्रभारी पीके त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 8 मई से 22 मई तक आयोजित होने वाले रक्तदान पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। अधिकारियों ने बताया कि जनपद के विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित कर लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।
कार्यक्रम के उपरांत आयोजित विचार गोष्ठी में रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक अरोड़ा ने संस्था की भूमिका और कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश में राष्ट्रपति, प्रदेश में राज्यपाल तथा जिला स्तर पर जिलाधिकारी रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष होते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य सुरक्षा, मरीजों की देखभाल, जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराने तथा आपदा के समय राहत कार्यों में रेडक्रॉस की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया। डॉ. अरोड़ा ने कहा कि वर्तमान समय में दुनिया के अनेक हिस्सों में युद्ध जैसी परिस्थितियां बनी हुई हैं। ऐसे समय में घायल सैनिकों और प्रभावित लोगों की देखभाल कर उन्हें जीवनदान देने के कार्य में रेडक्रॉस अग्रणी पंक्ति में खड़ा दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि आज विश्व के अधिकांश देश रेडक्रॉस की उपयोगिता और मानव सेवा के कार्यों को स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने भीषण गर्मी और हीट वेव को लेकर भी छात्र-छात्राओं को जागरूक किया तथा लू से बचाव के उपाय बताए। इस दौरान ट्रेजरर अशोक शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए रक्तदान को सबसे बड़ा दान बताया। कार्यक्रम में सुमित्रा देवी, डॉ. एसके अग्रवाल, इंजीनियर सुभाष चंद्र, अंशुमन शर्मा, डॉ. गीतांजलि वर्मा, कार्यालय अधीक्षक शिवराज सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal