मुजफ्फरनगर में प्रदूषण फैला रही तीन मेटल फैक्ट्रियां सील, मचा हड़कंप

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बीते कई दिनों से सुस्ता रही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुजफ्फरनगर इकाई ने शुक्रवार को एक बार फिर मैदान में उतरकर पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को शुरू की गई इस कार्रवाई के तहत विभागीय अधिकारियों ने मेरठ रोड स्थित सूजडू चुंगी क्षेत्र में संचालित तीन मेटल फैक्ट्रियों पर औचक छापेमारी की। प्रदूषण विभाग की टीम को जांच के दौरान इन फैक्ट्रियों में भारी अनियमितताएं और प्रदूषण फैलाने के साक्ष्य मिले हैं, जिसके बाद विभाग आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गया है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि क्षेत्र में स्थित कुछ औद्योगिक इकाइयां बिना अनुमति और बिना आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के संचालित हो रही हैं। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी गीतेश चंद्रा के निर्देश पर एई संतोष कुंवर व जेई राजा गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर एफआर इंटरप्राइजेज, एएस ट्रेडर्स और एसजे नाम की फैक्ट्रियों की जांच की। तीनों ही इकाइयां मेटल के कार्य से प्रदूषण फैलाने पर सील किया गया है।
क्षेत्रीय अधिकारी गीतेश चंद्रा ने बताया कि इन फैक्ट्रियों से निकलने वाला धुआं और अपशिष्ट सीधे पर्यावरण में घुल रहा था, जिससे स्थानीय निवासियों को सांस लेने में दिक्कत और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इस कारण इन्हें सील किया गया है।

कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के फर्जी एम्प्लॉय रजिस्टे्रशन एवं ज्वाईिनंग लेटर की तीन प्रतियां, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लीकेशन फार्म की

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी।

रथेड़ी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलसी, दिल्ली रैफर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम रथेड़ी में एक विवाहित महिला परिवार में चल रहे गृहकेश के चलते गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे पहले जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग

MSME दिवस पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। MSME दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य

युवाओं को बचपन से ही सिखाया जाना चाहिए कि रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने युवाओं को बचपन से ही रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है, की सीख देने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल एक संभ्रांत और पढ़े-लिखे परिवार से ताल्लुक रखती है और उसके

तितावी क्षेत्र के सैदपुर खुर्द में किसान की ट्यूबवेल पर चोरी, हजारों का सामान लेकर फरार हुए चोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। तितावी थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुर खुर्द में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किसान की ट्यूबवेल को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का कीमती सामान चोरी कर लिया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रोशन पुत्र मांगा की ट्यूबवेल से चोर रात के अंधेरे में मोटर से जुड़े उपकरण व अन्य कीमती सामान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal