11 मई को मुजफ्फरनगर आ रहे हैं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा

Share :

लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद एवं उपसभापति राज्यसभा डॉ. दिनेश शर्मा से प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री एवं मुज़फ्फरनगर नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंट कर मुज़फ्फरनगर में आयोजित होने वाले भव्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम ‘अखंड रामायण पाठ’ हेतु सादर आमंत्रण प्रदान किया।
यह पावन आयोजन संत स्वामी श्रीभगवान आश्रम के संत दीक्षा के तृतीय वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत अखंड रामायण पाठ, भजन-कीर्तन, हवन, पूजा-अर्चना एवं विशाल भंडारे के साथ-साथ ‘आत्मबोध-चेतना के पुष्प’ नामक आध्यात्मिक पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा। यह दिव्य आयोजन 10 एवं 11 मई 2026 को मुज़फ्फरनगर स्थित दिव्य योग ध्यान आश्रम, गली नं. 2, बचनसिंह कॉलोनी, पंचेण्डा रोड पर संपन्न होगा।
इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने डॉ. दिनेश शर्मा जी को कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा से अवगत कराते हुए कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में आध्यात्मिक चेतना, भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों के संरक्षण और प्रसार का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेशभर से संत-महात्मा, धर्माचार्य, श्रद्धालु एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक सहभागिता करेंगे।
पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन की सराहना की तथा कहा कि ऐसे आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सामाजिक समरसता एवं नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन की सफलता हेतु शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सनातन संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने में इस प्रकार के आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व उपमुख्यमंत्री, सांसद एवं उपसभापति राज्यसभा डॉ. दिनेश शर्मा 11 मई 2026 को प्रातः 11:00 बजे स्वामी श्रीभगवान शर्मा जी के तृतीय दीक्षा दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगे। इससे पूर्व प्रातः 10:30 बजे वे मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता भी करेंगे।
नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने समस्त श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त करने एवं आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया।

कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के फर्जी एम्प्लॉय रजिस्टे्रशन एवं ज्वाईिनंग लेटर की तीन प्रतियां, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लीकेशन फार्म की

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी।

रथेड़ी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलसी, दिल्ली रैफर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम रथेड़ी में एक विवाहित महिला परिवार में चल रहे गृहकेश के चलते गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे पहले जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग

MSME दिवस पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। MSME दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य

युवाओं को बचपन से ही सिखाया जाना चाहिए कि रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने युवाओं को बचपन से ही रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है, की सीख देने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल एक संभ्रांत और पढ़े-लिखे परिवार से ताल्लुक रखती है और उसके

तितावी क्षेत्र के सैदपुर खुर्द में किसान की ट्यूबवेल पर चोरी, हजारों का सामान लेकर फरार हुए चोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। तितावी थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुर खुर्द में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किसान की ट्यूबवेल को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का कीमती सामान चोरी कर लिया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रोशन पुत्र मांगा की ट्यूबवेल से चोर रात के अंधेरे में मोटर से जुड़े उपकरण व अन्य कीमती सामान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal