डी एस पब्लिक स्कूल में शान से लहराया तिरंगा

Share :

मुजफ्फरनगर । डी एस पब्लिक स्कूल में देश की आजादी का 78वा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देश के शहीदों को नमन करते हुए तथा देश के शहीदों की गौरवगाथा का वंदन करते हुए देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने कविताओं ,भाषण, गीत तथा नृत्य द्वारा देश के शहीदों की जय जयकार करते हुए देश के प्रति अपने प्यार तथा समर्पण का प्रदर्शन किया। स्कूल डायरेक्टर श्रीमती रेणु शर्मा सहित स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर श्रीमती संतोष जैन तथा प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा ने संयुक्त रुप से ध्वजारोहण करके देश के गौरव के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया। ध्वजारोहण के उपरांत सभी विद्यार्थियों ने भावपूर्वक राष्ट्रीय गान तथा राष्ट्रगीत का गायन किया। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने देशभक्ति पूर्ण उद्घोषों का जय घोष करके वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने झंडा गीत’ विजय विश्व तिरंगा प्यारा ‘ का गायन करके देशवासियों की शान तिरंगे झंडे को नमन किया। कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने एक के बाद एक देशभक्ति पूर्ण गीतों पर सुंदर प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया । कार्यक्रम में आनंद राज आनंद ने हिंदी में भाषण द्वारा अपने विचारों को प्रस्तुत करते हुए सभी में देशभक्ति का जोश भरा। इसके बाद कक्षा 7 की छात्राओं ने मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन गीत पर सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में कक्षा 5 एवं 6 की छात्राओं ने जहां डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा गीत पर सुंदर प्रस्तुति करके देश की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा एवं वैभव का गायन किया।

स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए भारत मां के अमर सपूतो तथा महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्र की रक्षा के लिए हमेशा सजग रहने को कहा। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शहीदों के बलिदान एवं त्याग से मिली इस आजादी की रक्षा करना हम सब का कर्तव्य है। हमें हर पल देश की एकता, अखंडता की रक्षा के लिए तन मन धन से समर्पित रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें शहीदों के‌ आदर्शों से प्रेरणा लेकर धर्म, जाति आदि दोषों से ऊपर उठकर केवल देश के लिए सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी ही कल के देश का भविष्य है । कार्यक्रम में स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन ने भी विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए उनसे देश की एकता -अखंडता तथा प्रगति एवं विकास के लिए लिए हर समय तत्पर रहने को कहा। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों का खुशहाल, स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर भारत बनाना ही हम सब का एकमात्र लक्ष्य होना चाहिए। कार्यक्रम के अंत मिष्ठान वितरण किया गया एवं सभी ने भारत माता की जय का जयघोष करते हुए देश के शहीदों की जय जय कार के नारे लगाए ‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बहुजन समाज ने किया विधायक रवि बहादुर का समर्थन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोटा मुरादनगर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बहुजन समाज के प्रबुद्धजनों एवं युवाओं ने विधायक रवि बहादुर को समर्थन देने की घोषणा की। इस अवसर पर विधायक रवि बहादुर ने फीता काटकर गांव में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया। सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के

ज्वालापुर के कई इलाकों में 18 घंटे ठप्प रही विद्युत आपूर्ति, लोगों ने छत पर जागकर गुजारी रात

हरिद्वार (रिपोर्टर)। तारों में आग लगने से उपनगरी ज्वालापुर के कई इलाकों में शनिवार की देर रात ठप्प हो गयी। रविवार दोपहर करीब 18 घंटे बाद विद्यूत आपूर्ति बहाल हो पायी। भीषण गर्मी के मौसम में बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गो ने जागकर रात बितायी।

मृतक केतन के परिवार से मिलने टिहरी जा रहे सांसद चंद्रशेखर रावण और विधायक उमेश कुमार को पुलिस ने रोका

हरिद्वार (रिपोर्टर)। टिहरी गढ़वाल के चर्चित केतन हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण और खानपुर विधायक उमेश कुमार को पुलिस ने शंकराचार्य चौक पर रोक दिया। इस दौरान दोनों नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच जमकर नोकझोंक और धक्का मुक्की हुई। धक्का मुक्की के बीच सांसद चंद्रशेखर रावण के

आदि शक्ति का साक्षात स्वरूप है मां कामाख्या देवी मंदिर-स्वामी अरूण गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आह्वान पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी महाराज ने कहा कि मां कामाख्या देवी मंदिर शक्ति उपासना का प्रमुख केंद्र है। जो श्रद्धालु भक्त आस्था और विश्वास के साथ मां कामाख्या के दर्शन पूजन करते हैं। मां की कृपा से उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर के वार्ड 12 रामधाम में लगभग 65 लाख की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण योजना का शुभारंभ किया। कृपाल स्कूल से देवनगर, शिवालिक नगर तक बनने वाली 500 मीटर सड़क का निर्माण एचआरडीए द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर विधायक आदेश चौहान

बाल चेतना शिविर में एक माला देश के नाम का आगाज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद मेन द्वारा द आर्ट ऑफ लिविंग के साथ मिलकर एक बाल चेतना शिविर आवास विकास मुजफ्फरनगर के मंदिर कैंपस में शुरू किया गया। शिविर का आधार अपनी संस्कृति की तरफ बच्चों का रुझान और अधिक बढ़े और बच्चे अपने देश की महानता अपनी संस्कृति की महानता का संस्कार और अधिक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal