मुज़फ्फरनगर प्रीमियर लीग-2: मेडिकल मेवरिक्स ने रोमांचक मुकाबले में देव भूमि रॉयल्स को 2 विकेट से हराया

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही मुज़फ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के 27वें मुकाबले में मेडिकल मेवरिक्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देव भूमि रॉयल्स को रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। मैच का फैसला आखिरी ओवरों में हुआ, जिससे दर्शकों को भरपूर रोमांच देखने को मिला।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए देव भूमि रॉयल्स की टीम ने 18.4 ओवर में 139 रन बनाए। टीम की ओर से मोहम्मद अरीब ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 35 रन बनाए, जबकि बादल सिंह ने 28 रन का योगदान दिया।
गेंदबाजी में मेडिकल मेवरिक्स के यशु प्रधान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट झटके और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके अलावा आर्यन डोडल ने 3 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेडिकल मेवरिक्स की टीम ने 20 ओवर में 145 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से कप्तान वैभव त्यागी ने शानदार पारी खेलते हुए 43 गेंदों में 48 रन बनाए, जबकि दिनेश कुमार ने 29 गेंदों में 24 रन और मयंक देशवाल ने नाबाद 28 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। देव भूमि रॉयल्स की ओर से निगम चौधरी और हर्ष भाटी ने 2-2 विकेट लिए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए यशु प्रधान को मैन ऑफ द मैच चुना गया यह पुरस्कार उन्हें राकेश शर्मा राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी के द्वारा दिया गया। हर्ष भाटी को फाइटर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया यह पुरस्कार उन्हें मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्र यादव के द्वारा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal