लाला जगदीश प्रसाद में बुद्ध पूर्णिमा तथा अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुद्ध पूर्णिमा तथा अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने कहा कि प्रतिवर्ष एक मई को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस का उद्देश्य श्रमिकों के योगदान को सम्मान देना और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है। साथ ही उन्होंने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शांति, सहिष्णुता तथा मानवीय मूल्यों को अपनाने का संदेश भी दिया।

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर मुख्य वक्ता धनप्रकाश वर्मा ने महात्मा बुद्ध के जीवन एवं उनके उपदेशों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि बैशाख माह की पूर्णिमा के दिन महात्मा बुद्ध का जन्म लुम्बिनी नामक स्थान पर हुआ था। पूर्णिमा के दिन ही उन्हें बोध गया नामक स्थान पर बोधि वृक्ष के नीचे बुद्धत्व की प्राप्ति हुई थी तथा पूर्णिमा के दिन ही उनका महा निर्वाण भी हुआ था। अंत में उन्होंने महात्मा बुद्ध के जीवन आदर्शो तथा उनके उपदेशों का अनुसरण करने की अपील की।
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर कक्षा पांच की छात्रा काव्या ने श्रमिक दिवस के विषय में अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नही होता है, बल्कि हर काम सम्मान के योग्य होता है। कार्य के प्रति लगन और निष्ठा ही व्यक्ति को सफल एवं महान बनाती है। हमें सभी कामगारों का सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को स्वनिर्मित सुंदर कार्ड, गिफ्ट तथा दैनिक प्रयोग में आने वाली वस्तुएँ भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन रुपसी सेठ ने किया। इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal