भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अभिभावक सम्मेलन का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी मुजफ्फरनगर में एक भव्य एवं प्रेरणादायी अभिभावक सम्मेलन का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिभावकों की ओर से साक्षी जैन जी ने की, जबकि कार्यक्रम का सुंदर एवं प्रभावशाली संचालन आचार्या दुर्गेश नंदिनी कौशिक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आचार्या सीमा सिंह ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालय एवं अभिभावकों के संयुक्त सहयोग की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों का प्रथम “रोल मॉडल” बताते हुए कहा कि बालिकाओं में श्रेष्ठ संस्कार, अनुशासन एवं उत्तम आदतों का विकास परिवार से ही प्रारंभ होता है। किशोरावस्था में बालिकाओं के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक विकास को संतुलित एवं संस्कारित बनाने हेतु उन्होंने अनेक उपयोगी सुझाव प्रदान किए।
विद्यालय की वरिष्ठ आचार्या रितु गोयल ने विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों, उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों, प्रयोगात्मक शिक्षण पद्धति, स्मार्ट क्लास, पंचेंद्रिय आधारित शिक्षण, एटीएल लैब की गतिविधियों एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रणाली की विस्तृत जानकारी अभिभावकों को दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय विद्यार्थियों को केवल शैक्षिक रूप से ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों से भी समृद्ध बनाने हेतु सतत कार्य कर रहा है, जिससे हमारी सांस्कृतिक धरोहर आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुँच सके।
सम्मेलन में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली एवं संस्कारमयी शिक्षा व्यवस्था की भूरि-भूरि प्रशंसा की। साथ ही, बालिकाओं के विकास एवं अध्ययन से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं जिज्ञासाओं पर विचार-विमर्श कर उनका समाधान प्राप्त किया।
विद्यालय प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा ने अपने ओजस्वी एवं भावपूर्ण उद्बोधन में रामायण एवं सुंदरकांड के प्रसंगों का उल्लेख करते हुए जामवंत एवं हनुमान जी के संवाद के माध्यम से पीढ़ियों के मध्य संवाद, अनुभव एवं संस्कारों के आदान-प्रदान की महत्ता को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार में रामायण पाठ एवं भजन-गीत की परंपरा अवश्य होनी चाहिए, क्योंकि यही संस्कार बच्चों के चरित्र निर्माण की सुदृढ़ नींव रखते हैं। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपनी बालिकाओं की दिनचर्या को व्यवस्थित करें, समयबद्ध जीवनशैली अपनाएँ, मोबाइल का सीमित एवं सावधानीपूर्वक उपयोग करें तथा बच्चों के साथ नियमित संवाद स्थापित करें। साथ ही परिवार के वरिष्ठ सदस्यों, दादा-दादी एवं बुजुर्गों के साथ समय व्यतीत करने की प्रेरणा भी दी।
कार्यक्रम में कक्षा 6 की छात्रा ईशानी ने अपने हृदयस्पर्शी उद्बोधन में समस्त आचार्यों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सभी शिक्षकों के सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उनके भावपूर्ण शब्दों ने गुरु-शिष्य संबंध की पवित्रता को जीवंत कर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। छात्रा के उत्कृष्ट विचारों से प्रभावित होकर विद्यालय के प्रबंधक शोभित ने उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया। आचार्य रमन, आकाश, ऋचा शर्मा, शालू मलिक का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक शोभित ने सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु समस्त विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। समस्त विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता के मध्य वन्देमातरम् के सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम का समापन अत्यंत गरिमामय वातावरण में हुआ।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal