श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में विधिक प्राधिकरण सचिव का स्वागत

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ के प्रांगण में सत्येन्द्र चौधरी, सिविल जज (सीडी) सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का आगमन हुआ। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ0 पूनम शर्मा द्वारा बुके भेंट करके उनका स्वागत किया गया। सचिव द्वारा महाविद्यालय में संचालित विधिक सेवा केन्द्र का निरीक्षण किया गया। श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में विधिक सेवा केन्द्र नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है। इसमें महाविद्यालय के ऐसे सदस्य, विद्यार्थी जिन्हें विधिक सहायता की आवश्यकता है तथा सामाजिक सदस्यों को प्रवक्ताओं तथा विशेषज्ञों द्वारा विधिक सेवा प्रदान की जाती है। महाविद्यालय द्वारा समय-समय पर व्यक्तियों को जागरूक करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक सेवा कैंप का आयोजन किया जाता है तथा महाविद्यालय प्रांगण में विधिक समस्याओं से संबंधित कार्यशालायें समय-समय पर आयोजित की जाती है। विद्यार्थियों समय-समय पर लोक अदालत भ्रमण के लिए ले जाया जाता है। इन सभी कार्यो से सम्बन्धित दस्तावेजों का सचिव महोदय द्वारा निरीक्षण किया गया तथा कार्यो को अच्छा पाये जाने पर महाविद्यालय की सराहना की गयी। सचिव द्वारा महाविद्यालय के मूट कोर्ट का निरीक्षण किया गया, इसके पश्चात उन्होंने विधि के छात्रों तथा डीएलएसए स्वंय सेवकों को न्यायालय वाद सम्बन्धित प्रक्रिया के विषय में बताया गया तथा यह भी बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण केन्द्र समाज को विधिक सहायता प्रदान करने में कैसे कार्य कर रहा है तथा छात्र भी इसकी सहायता से समाज के कमजोर वर्गो के अधिकारों की रक्षा करने में समर्थ हो सकते है महाविद्यालय में डीएलएसए कार्यो के विषय में प्रवक्ता सोनिया गौड़ द्वारा सचिव को Legal aid clinic के कार्यो की जानकारी प्रदान की गयी। अंत में अतिथि को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवक्ता संजीव कुमार, सोनिया गौड़, आंचल अग्रवाल, राखी प्रमोद तुपे, अक्षी कश्यप, मिनी सिंघल, विश्वेन्द्र पंवार, आशीष कुमार, डॉ नाहिद अंजुम, विनय तिवारी व त्रिलोक चन्द का सहयोग रहा।

11वीं राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऊँ आरोग्यम् योग मंदिर के तत्वावधान में 11वीं राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता का आयोजन गौतम फॉर्म कनखल में किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्रा, ओयम अध्यक्ष योगी रजनीश, अर्चना शर्मा, योगाचार्य दीप्ति सिंह, योगाचार्य शिवम भारद्वाज, योगाचार्य ओश्विन शर्मा, योगाचार्य सेजल अरोड़ा, योगाचार्य गौरव, निधि पंत, सोनिका, रेखा, वीरेन सिंह

भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अभिभावक सम्मेलन का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी मुजफ्फरनगर में एक भव्य एवं प्रेरणादायी अभिभावक सम्मेलन का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिभावकों की ओर से साक्षी जैन जी ने की, जबकि कार्यक्रम का

लाला जगदीश प्रसाद में बुद्ध पूर्णिमा तथा अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुद्ध पूर्णिमा तथा अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने कहा कि प्रतिवर्ष एक मई को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस का उद्देश्य श्रमिकों के योगदान को सम्मान

श्रमिक दिवस एवं बुद्ध पूर्णिमा पर एसडी पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग मुजफ्फरनगर में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। प्रतिवर्ष 1 मई को मनाए जाने वाले इस दिवस का उद्देश्य श्रमिकों के योगदान को सम्मान देना और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है। इस अवसर पर कक्षा

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई