एसडी पब्लिक स्कूल में स्काउट-गाइड प्रवेश, प्रथम, द्वितीय सोपान शिविर का सफलतापूर्वक समापन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत स्काउट एवं गाइड्स के प्रादेशिक मुख्य आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार, जिला संस्था के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा तथा जिला उपाध्यक्ष एवं जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के निर्देशन में एस. डी. पब्लिक स्कूल में आयोजित स्काउट-गाइड प्रवेश,प्रथम, द्वितीय सोपान शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

शिविर के दौरान विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियाँ एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसमें ध्वज आरोहण (Flag Hosting), पेट्रोल सिस्टम, गांठें बांधना, टेंट निर्माण, प्राथमिक उपचार (First Aid), अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता तथा आपातकालीन परिस्थितियों में कार्य करने के तरीकों का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही बच्चों को एडवेंचर गतिविधियों जैसे जिप लाइन (Zip Line), ब्रिज क्रॉसिंग (Bridge Crossing) आदि का भी अभ्यास कराया गया, जिससे उनमें साहस एवं आत्मविश्वास का विकास हुआ।

इस अवसर पर ट्रेनिंग काउंसलर अनुज कुमार ने बच्चों को आपदा प्रबंधन एवं सड़क सुरक्षा के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की, जिससे उनमें जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना का विकास हुआ। समापन समारोह में जिला संस्था के जिला सचिव अनिल शर्मा जिला कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, स्काउट /गाइड कमिश्नर विजय कुमार शर्मा,राजेश कुमारी तथा सहायक गाइड कमिश्नर रेनू गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर का संचालन भारत भूषण अरोरा (D.O.C. स्काउट) प्रभा गाइड (D.O.C. गाइड) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला, विद्यालय डायरेक्टर चंचल सक्सैना एवं प्रधानाचार्या भारती तिवारी ने बच्चों को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी विशाल गर्ग ने की। इस अवसर पर गीता गुप्ता, उपप्रधानाचार्य शिवकुमार, यामिनी तथा शशिकांत आदि भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त ट्रेनिंग काउंसलर ज्योति, साक्षी, नैना,शिवानी, एवं पिंकू की भी सक्रिय सहभागिता रही, जिन्होंने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal