खतौली (रिपोर्टर)। जन अधिकार पार्टी के नेता राजेश सिंह (चीनू भैया) की मुलाकात दिल्ली से श्रीनगर जाते हुए बिहार के सांसद पप्पू यादव (राष्ट्रीय अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी) से हुई। बिहार के सांसद पप्पू यादव से बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश चुनाव, वोट अधिकार यात्रा और जनता से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बिहार के सांसद पप्पू यादव ने बताया कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश 2027 विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी मैदान में उतरेगी।
जन अधिकार पार्टी के नेता राजेश सिंह (चीनू भैया) ने सांसद को खतौली आने का न्योता दिया और खतौली विधानसभा क्षेत्र से टिकट की मांग कर एक कार्यक्रम आयोजन करने की बात कही।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को






