आगामी 2 मई से मोरारी बापू की राम कथा शुकतीर्थ में

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विश्व विख्यात एवं कथा व्यास संत मोरारी बापू के श्रीमुख से आगामी 2 मई से 10 मई तक शुकतीर्थ की पावन धरा पर भव्य श्रीराम कथा का अमृत महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। मोरारी बापू की इस राम कथा का मुख्य उद्देश्य मानव मात्र का आत्म-उत्थान एवं स्व-कल्याण है। बापू के लिए शुकतीर्थ में कथा वाचन करना एक परमानंद दायक और अलौकिक अनुभूति है, क्योंकि यह वही पवित्र भागवत भूमि है जहाँ महर्षि शुकदेव जी ने पहली बार राजा परीक्षित को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराया था। मोरारी बापू इस राम कथा के माध्यम से शुकतीर्थ के गौरवशाली इतिहास को विश्व पटल पर पुनः स्थापित करना चाहते हैं, ताकि जन-जन तक यह आध्यात्मिक संदेश पहुँच सके। 2 मई को कथा का समय सायं 4 बजे से 7 बजे तक और शेष सभी दिनों में कथा का वाचन प्रातः 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया जाएगा।
श्री शुकदेव आश्रम के विस्तृत प्रांगण में आयोजित होने वाली यह मोरारी बापू की 977वीं राम कथा है। वहीं, इस पौराणिक तीर्थ शुकतीर्थ में यह बापू का छठा राम कथा आयोजन होगा। इससे पूर्व वर्ष 1988, 1991, 1999, 2007 और दिसम्बर 2020 में भी बापू यहाँ अपनी ओजस्वी वाणी से श्रद्धालुओं को रामकथा का रसपान करा चुके हैं। मोरारी बापू के विश्राम और एकांत साधना के लिए श्रद्धालुओं द्वारा गंगा घाट के सुरम्य तट पर विशेष रूप से ‘श्री राम कुटीर’ का निर्माण भी किया गया है। इस भव्य आध्यात्मिक समागम के मुख्य यजमान भारतीय मूल के एन. आर. आई. (गुजरात निवासी) चेतन भाई होंगे, जो लंबे समय से युगांडा में निवासरत हैं। इस कथा में स्थानीय श्रोताओं के अतिरिक्त अमेरिका, इंग्लैंड, केन्या सहित अनेक देशों के विदेशी राम कथा प्रेमी भी शुकतीर्थ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। यह विशेष रूप से स्पष्ट किया गया है कि मोरारी बापू की कथा विशुद्ध रूप से निःस्वार्थ और पारमार्थिक है, जिसमें किसी भी श्रद्धालु से किसी भी प्रकार की कोई आर्थिक सहायता (चंदा) नहीं ली जाती है। सर्व समाज के लोग इस कथा में बिना किसी जातीय या वर्ग भेद के ससम्मान आमंत्रित हैं, ताकि देश में समरसता का भाव जाग्रत हो और भारत आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण होकर विश्व महाशक्ति बनने की दिशा में अग्रसर हो सके। सभी देशवासियों से आह्वान किया गया है कि वे बढ़-चढ़कर अपने आत्म-कल्याण के लिए इस दिव्य कथा में सहभागिता करें।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि राम कथा समिति, मोरारी बापू के पावन सानिध्य में आध्यात्मिक कार्यों के साथ-साथ अनेक सामाजिक और विकास कार्य भी कर रही है। इनमें गौ माता की सेवा, बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने की समुचित व्यवस्था, वृहद स्तर पर वृक्षारोपण और युवा कथा वाचकों को राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ना मुख्य रूप से शामिल है। देश-विदेश से शुकतीर्थ पधारने वाले विभिन्न अतिथियों और राम भक्तों के सम्मान और सत्कार के लिए राम कथा समिति अधिकांश व्यवस्थाएं कर रही है।
इस अमृतमयी कथा में देश के अनेक महान संत, महामंडलेश्वर, प्रख्यात कथा वाचक, फिल्मी दुनिया की प्रसिद्ध हस्तियां, दिग्गज राजनेता, अन्नदाता किसान, मूर्धन्य कवि, विचारक, शोधकर्ता और कई प्रमुख सामाजिक हस्तियों के शामिल होने की प्रबल संभावना है। ज्ञात हो कि वर्तमान में मोरारी बापू की 976वीं रामकथा गुजरात के प्रसिद्ध जैन तीर्थ पालिताना में सफलतापूर्वक चल रही है। इस दौरान सत्यप्रकाश रेशू, अरविन्द कुमार, प्रदीप जिंदल, दिलीप पुनेवाला, जिनेन्द्र गर्ग, मुख्य यजमान एनआरआई चेतन भाई, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal