भारत विभूषण सम्मान से सम्मानित हुए लोनिवि के अपर सहायक अभियंता डा.चंद्रलाल भारती

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लोक निर्माण विभाग में अपर सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत वरिष्ठ समाजसेवी डा.चंद्रलाल भारती को दलित उत्थान एवं मानवाधिकार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए भारत विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया है। 28 अप्रैल को पंजाब विधानसभा परिसर चंडीगढ़ में आयोजित एक समारोह में मुख्य अतिथि पंजाब विधानसभा अध्यक्ष सरदार कुलतार सिंह रंधावा ने डा.चंद्रलाल भारती को भारत विभूषण सम्मान प्रदान किया। समारोह में देशभर से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और गणमान्य अतिथियों ने डा.भारती के सामाजिक सरोकारों, दलित समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि डा.भारती ने अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का निरंतर प्रयास किया है, जो अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। सम्मान प्राप्त कर हरिद्वार लौटने पर मायापुर स्थित लोनिवि कार्यालय में डा.चंद्रलाल भारती का विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ढोल नगाड़ों के साथ फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। सहयोगियों ने डा.चंद्रलाल भारती इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। लोक निर्माण विभाग के प्रशासनिक अधिकारी डा.शांति रघुवाण ने कहा कि डा.चंद्रलाल भारती को सम्मानित किया जाना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उनकी उपलब्धियां विभाग और जनपद का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि डा. भारती की यह सफलता विभाग के अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा का कार्य करेगी और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता बढ़ाएगी। डा.चंद्रलाल भारती ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के संघर्ष और प्रयासों का सम्मान है जो समाज में समानता, न्याय और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और जनसेवा के कार्यों में पूरी निष्ठा के साथ योगदान देते रहेंगे। स्वागत करने वालों में प्रशासनिक अधिकारी डा.शांति रघुवाण, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप किशोर कोहली, के.एन.जोशी, प्रवेश कुमार, सुनील कुमार, सन्नी कुमार, उपेंद्र कुमार, सपना गैरोला, प्रभात मिश्रा और श्रवण कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal