हर की पैड़ी पहुंची बाबा विश्वनाथ मां जगदीश शीला डोली यात्रा

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बाबा विश्वनाथ मां जगदीश शीला डोली यात्रा बुधवार को हरिद्वार पहुंची। पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी एवं शिक्षाविद कैलाशपति मैठानी के संयोजन में टिहरी गढ़वाल के विशौन पर्वत स्थित बाबा विश्वनाथ मां जगदीशीला मंदिर से वार्षिक भ्रमण यात्रा के लिए हरिद्वार पहुची डोली यात्रा का भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी ने स्वागत किया। हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन व स्नान के पश्चात डोली यात्रा उत्तराखंड भ्रमण के लिए रवाना हो गयी। गंगा दशहरे पर डोली यात्रा का समापन विशौन पर्वत ग्यारह गांव हिंदाव टिहरी गढ़वाल में बाबा विश्वनाथ धाम में होगा। हरकी पौड़ी पर डोली यात्रा का स्वागत करते हुए स्वामी ललितानंद गिरी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ सहित संपूर्ण उत्तराखंड में देवी देवताओं का वास है। बाबा विश्वनाथ मां जगदीश शीला तीर्थ भगवान शिव और शक्ति की आराधना पूजा का केंद्र है। जहां से प्रतिवर्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी की अगुवाई में डोली यात्रा हरिद्वार आती है। इस वर्ष 27वीं डोली यात्रा का हरिद्वार में आगमन हुआ है। डोली यात्रा सनातन हिंदू धर्म के प्रचार प्रसार का माध्यम और परंपरा बन चुकी है। डोली यात्रा के संस्थापक एवं सूत्रधार पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि उत्तराखंड की आस्था और संस्कृति की पहचान बाबा विश्वनाथ मां जगदीश शीला डोली यात्रा जो संपूर्ण उत्तराखंड को धार्मिक एकता के सूत्र में पिरोती है। उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं में सनातन हिंदू धर्म का प्रचार प्रसार करती है तथा उपेक्षित पड़े तीर्थ स्थलों का विकास करने का कार्य करती है। डोली यात्रा में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे। जिनका स्वागत समाजसेवी आमेश शर्मा, एडवोकेट वरुणेश चौधरी, मनोज झा, रुद्राक्ष सराय वाले, शाश्वत वशिष्ठ, विनोद नेगी, रजत शर्मा आदि ने किया।

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य

किसानों को दी मृदा प्रबंन्धन, हरी खाद, जैव उर्वरकों के प्रयोग करने की तकनीकी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग दो विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतों विकास खण्ड बघरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी, साल्हाखेडी एंव विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम जीवना, बहादुरपुर गढी,

कुंभ मेला एसएसपी ने सोमवती अमावस्या स्नान को परखी यातायात व्यवस्था

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए यातायात एवं भीड़ नियंत्रण योजना बनाने में जुटे कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लागू किए गए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्लान का जायजा लिया। कुंभ मेला एसएसपी ने निरीक्षक योगेश देव एवं प्रतिसार निरीक्षक

सोमवती अमावस्या स्नान से एक दिन पूर्व ही हरिद्वार में उमड़ी भारी भीड़

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार को होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान के एक दिन पूर्व ही भारी भीड़ आने से हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक जाम की स्थिति बन गयी। भीड़ नियंत्रण और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। वीकेंड के चलते दो दिन से भारी संख्या में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal