वन्यजीवों को गर्मी से राहत देने के लिए वन विभाग ने जंगलों में बनाए वाटर हॉल

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच वन्यजीवों के सामने पानी का संकट गहराने लगा है। प्राकृतिक जल स्रोत और तालाब सूखने के कारण जानवरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे हालात को देखते हुए हरिद्वार वन विभाग ने सराहनीय पहल करते हुए वन्यजीवों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। वन विभाग द्वारा हरिद्वार रेंज के अंतर्गत पथरी वन क्षेत्र में 4 नए वाटर हॉल (छोटे तालाब) तैयार किए गए हैं। इन जलाशयों में नियमित रूप से पानी भरा जा रहा है, ताकि जानवरों को पीने के लिए पर्याप्त पानी मिल सके। इसके साथ ही पहले से बने 3 वाटर हॉल की मरम्मत कर उन्हें भी पुनः सक्रिय किया गया है और उनमें पानी भरकर निगरानी बढ़ा दी गई है। वन विभाग व्यवस्थाओं का सकारात्मक असर भी देखने को मिल रहा है। जंगल में रहने वाले हाथी, गुलदार, चीतल और सांभर जैसे वन्यजीव वाटर हॉल तक पहुंचकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। खास बात यह है कि हाथी जैसे विशाल जीव इन जलाशयों में अटखेलियां करते हुए भी नजर आ रहे हैं, जो इस पहल की सफलता को दर्शाता है। हरिद्वार रेंजर शीशपाल सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम में वन्यजीवों को पानी के लिए जंगल से बाहर न भटकना पड़े, इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही जरूरत पड़ने पर और भी वाटर हॉल तैयार करने की योजना पर काम किया जा रहा है। इस पहल से न सिर्फ वन्यजीवों को राहत मिल रही है, बल्कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावनाएं भी कम हो रही हैं।

बीएजेएमसी द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में श्रीराम कॉलेज ऑटोनोमस का शानदार प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज ऑटोनोमस मुजफ्फरनगर के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के स्नातक पाठ्यक्रम बी.ए.जे.एम.सी. द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। घोषित परिणाम के अनुसार अर्नव त्यागी ने 452 अंक (90.4 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुंबुल सिद्दीकी ने 448 अंक (89.6 प्रतिशत)

मां मनसा देवी का आशीर्वाद लेकर कनाडा रवाना होंगी वेटलिफ्टर संगीता राणा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धर्म की राजधानी एवं विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी हरिद्वार की प्रतिभाशाली पावर लिफ्टर संगीता राणा ने अपने अदम्य साहस, कठोर परिश्रम और असाधारण प्रदर्शन से एक बार फिर उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैपियनशिप में चार पदक जीतकर ओवरऑल चौंपियन का

हरिद्वार में आईजी निलेश आनंद भरणे एवं डीआईजी धीरेंद्र सिंह ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार आए आईजी एसटीएफ निलेश आनंद भरणे एवं डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर धीरेंद्र सिंह ने एसएसपी नवनीत सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ चण्ड़ी चौक, शंकराचार्य चौक, बैरागी कैंप पार्किंग व हरकी पैड़ी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर कांवड़ मेले की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए।

कांवड़ मेले में नगर निगम ने स्थापित की ग्रीन चौकियां चौकियों पर प्लास्टिक के बदले दिए जा रहे कम्पोस्टेबल ग्रीन बैग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले के दौरान स्वच्छ एवं हरित कांवड़ यात्रा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम हरिद्वार ने कांवड़ मार्ग पर चार ग्रीन चौकी स्थापित की हैं। पुल जटवाड़ा, कांवड़ पटरी प्रेमनगर, ऋषिकुल तथा सीसीआर चौक पर स्थापित ग्रीन चौकियों पर तैनात नगर निगम के स्वयंसेवक तैनात श्रद्धालुओं को सिंगल यूज़ प्लास्टिक

भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज अद्वैत का जिला सम्मेलन आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज अद्वैत का जिला स्तरीय सम्मेलन वाल्मीकि धर्मशाला घास मंडी ज्वालापुर मे सम्पन्न हुआ। वीर एसके सिसौदिया की अध्यक्षता व वीर परवेज वाल्मीकन के संचालन में आयोजित कार्यक्रम मे संगठन को गति देने के लिए संगठन में रिक्त पदो पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी। जिसमें वीर अजय सौदाई प्रदेश

जिला कारागार में गंगा कथा का आयोजन तीसरे दिन कथाव्यास ने कराया भीष्म जन्म से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का श्रवण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के संयोजन में जिला कारागार में आयोजित गंगा कथा के तीसरे दिन कथाव्यास आचार्य कृष्ण शास्त्री ने देवी गंगा के राजा शांतनु से विवाह, वसुओं द्वारा वशिष्ठ ऋषि की नंदिनी गाय चुराने पर मिले श्राप, आठ वसुओं को श्राप से मुक्त करने, देवी गंगा द्वारा सात पुत्रों को जन्म

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई