हरिद्वार (रिपोर्टर)। आर्यनगर चौक ज्वालापुर स्थित पातंजल योगधाम में कंप्यूटर लैब की स्थापना की गयी। लैब का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी डा.विशाल गर्ग की माता नरेश रानी गर्ग ने किया। लैब के लिए कंप्यूटर डा.विशाल गर्ग द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। नरेश रानी गर्ग ने कहा कि कंप्यूटर लैब अनेक विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक सिद्ध होगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देगी। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि कंप्यूटर शिक्षा आज के दौर में बेहद जरूरी है। पातंजल योगधाम में कंप्यूटर लैब की स्थापना होने से युवाओं को आधुनिक तकनीकी ज्ञान से जोड़ने में सफलता मिलेगी तथा डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर रोटरी क्लब कनखल के अध्यक्ष हरपाल सिंह, राजीव अरोड़ा, केशवदेव जोशी, मनोज सुबुद्धि, विक्रमजीत सिंह, प्रदीप अग्रवाल, रिचा, नयन घई आदि मौजूद रहे।

एमएलसी शिक्षक एवं स्नातक सीट मतदान के दौरान किया चुनाव प्रेक्षक ने डीएम-एसएसपी संग निरीक्षण
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में हुए एमएलसी स्नातक एवं शिक्षक सीट चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी सूरज कुमार राय एवं चुनाव पर्यवेक्षक राजशेखर आईएएस द्वारा संयुक्त रूप से मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस






