खट्टर बंधुओं की गिरफ्तारी के खिलाफ हिंदुवादी संगठनों ने निकाला विरोध जुलूस

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। यूट्यूबर और हिंदूवादी इन्फ्लुएंसर गौतम खट्टर और उनके भाई माधव खट्टर की गोवा पुलिस द्वारा की गिरफ्तारी के खिलाफ बुधवार को विभिन्न हिंदूवादी संगठनों और साधु-संतों ने ऋषिकुल मैदान से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान हिंदूवादी कार्यकर्ता हाथों में भगवा ध्वज और तख्तियां लेकर गौतम खट्टर को रिहा करो, हिंदू दमन बंद करो आदि नारे लगाते हुए मुख्य मार्गों से होते हुए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और केंद्र सरकार तथा गोवा पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि गौतम खट्टर एक राष्ट्रवादी वक्ता हैं, जो केवल इतिहास के तथ्यों को जनता के सामने रख रहे थे। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि गोवा में सेंट जेवियर और मिशनरियों के इतिहास पर सच्चाई बोलने के कारण उनके खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की गयी है। योगी शक्ति ब्रह्मचारी, राकेश उत्तराखंडी, स्वामी संदीप, विशाल राणा ने कार्रवाई को अभिव्यक्ति की आजादी का हनन और हिंदू समाज का अपमान करार देते हुए कहा कि यदि खट्टर भाइयों की जल्द रिहाई सुनिश्चित नहीं की गई, तो यह आंदोलन केवल हरिद्वार तक सीमित नहीं रहेगा। न्याय नहीं मिलने पर जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे और सत्ताधारी दल के नेताओं का घेराव कर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया जाएगा।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal