डीएस पब्लिक स्कूल में फन विद पेपर फोल्डिंग एक्टिविटी आयोजित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में मदर चाइल्ड एक्टिविटी के अंतर्गत दूसरे दिन कक्षा एक के विद्यार्थियों के लिए फन विद पेपर फोल्डिंग एक्टिविटी आयोजित की गई। एक्टिविटी में बच्चों के साथ उनकी माताओं ने भी भाग लिया। विद्यालय में आयोजित इस एक्टिविटी में नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी माताओं के साथ उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पेपर क्राफ्ट द्वारा वेस्ट पेपर मटेरियल से बहुत सुंदर एवं आकर्षक मॉड्ल्स बनाएं। कार्यक्रम में स्कूल डायरेक्टर रेनू शर्मा तथा स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके द्वारा बनाए मॉडल्स की प्रशंसा करते हुए उनकी सराहना की। दोनों अतिथियों ने एक्टिविटी में प्रतिभागियों के कार्य का मूल्यांकन करते हुए एक्टिविटी में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मॉडल्स बनाने वाले बच्चों की माताओं को उनके बच्चों के साथ पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ-साथ प्रतियोगिता में तीन प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर तथा अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने विजेताओं तथा प्रतिभागियों के कार्य की प्रशंसा करते हुए उनको एक्टिविटी में भाग लेने के लिए बधाई दी। आज आयोजित एक्टिविटी में आर्यश, अजीम, दिविषा, यशवी, कुंज, देवांश, रिदान, अथर्व, कियांश, पल्लवी, रिद्धि, विहान एवं देविका ने अपनी माताओं आंचल, फिजा राणा, सुविधा शर्मा, रश्मि, पूजा पाल ,अनीता, राखी,सपना चौधरी, स्नेहा त्यागी, मोनिका सैनी , दीपिका, श्रुति एवं तनु शर्मा ने प्रतिभाग करते हुए क्राफ्ट पेपर से खूबसूरत मॉडल्स बनाएं। एक्टिविटी में बच्चों ने अपनी माताओं के साथ उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए पेपर फोल्डिंग एवं कटिंग द्वारा वेस्ट पेपर मटेरियल से फूल, तितलियां, टोकरी, बुके, कैंडील, कठपुतली, हवाई जहाज एवं फोटो फ्रेम, मोर ट्रैफिक लाइट, मधुमक्खी एवं खरगोश तथा समुद्र किनारे के दृश्य जैसे एक से बढ़कर एक सुंदर मॉडल्स बनाकर सभी को आकर्षित किया। निर्णायक मंडल द्वारा दिए गए निर्णय अनुसार ‌ पल्लवी तथा उनकी माता मोनिका सैनी एवं आर्यश एवं उनकी माता आंचल को संयुक्त रूप से प्रथम दिविषा तथा उनकी माता सुविधा शर्मा एवं यशवी तथा उनकी माता रश्मि को संयुक्त रूप से द्वितीय तथा अजीम एवं उनकी माता फिजा राणा एवं कुंज तथा उनकी माता पूजा पाल को संयुक्त रूप से तृतीय घोषित किया गया।

इनके अतिरिक्त अथर्व एवं उनकी माता सपना चौधरी, कियांश एवं उनकी माता स्नेहा त्यागी तथा देविका एवं उनकी माता तनु शर्मा को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। देवांश, रिद्धि एवं विहान को उनकी माता अनिता, दीपा एवं श्रुति के साथ साथ प्रतिभागिता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। एक्टिविटी में सभी प्रतिभागियों के लिए सूक्ष्म जलपान की भी व्यवस्था की। सभी प्रतिभागियों ने एक्टिविटी का बहुत सुंदर एवं व्यवस्थित ढंग से आयोजन करने के लिए विद्यालय परिवार की प्रशंसा करते हुए अपने अनुभव भी साझा किये। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को उनकी उपस्थिति के लिए धन्यवाद दिया तथा सभी के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए सबके स्वर्णिम भविष्य की कामना की। एक्टिविटी को सफल बनाने में एक्टिविटी इंचार्ज जानवी शर्मा, नीतू सिंघल, पारुल गोयल तथा रोहिणी अरोड़ा का विशेष सहयोग रहा।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal