मुजफ्फरनगर (रिप)। किसानों को बेहतर खाद और पेस्टिसाइड उपलब्ध कराने की दिशा में शुरू करवा दो के बीच मंगलवार को प्रमुख सचिव के निर्देश पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने पेस्टिसाइड की 49 दुकानों पर छापेमारी की। टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया ने 3 कीटनाशक विक्रेताओं के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए है। वहीं कीटनाशक दवा के 6 नमूने जांच के लिए लेकर प्रयोगशाला में भेजे है। वहीं दूसरी ओर उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने 10 दुकानदारों को नियमों का पालन करने की स्थिति में कारण बताओ नोटिस भेजा है।
मंगलवार को उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने जनपद की सदर और जानसठ क्षेत्र में कीटनाशक की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान उनके द्वारा 15 दुकानों पर छापेमारी की गई। टीम को कोर्ट रोड पर चैकिंग के दौरान दस दुकानें बंद मिली। उप कृषि निदेशक ने इन दस दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए है। उधर, जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया ने खतौली और बुढाना क्षेत्र में पटल लिपिक देवेन्द्र चौधरी के साथ कुल 34 दुकानों पर छापेमारी की। जिला कृषि रक्षा अधिकारी को इस छापेमारी के दौरान राजपुर छाजपुर गांव में पेस्टिसाइड की तीन दुकानें बंद मिली। बताया जाता है कि छापेमारी की सूचना मिलने पर उक्त तीनों दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गए। जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया ने कार्रवाई करते हुए तीनों दुकानदारों के लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया है। वहीं उनके द्वारा कीटनाशक दवा के छह नमूने लिए गए है। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है। कृषि विभाग के अधिकारियों के क्षेत्र में उतरते ही जहां कहीं दुकानदार अपनी दुकान बंद करके चले गए।

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह
हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष






