हरिद्वार/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाखों की संख्या में बेटियों को आत्म सुरक्षा प्रदान करने वाले मुज़फ्फ़रनगर निवासी शिहान वेदप्रकाश शर्मा को सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय कार्यक्रम में उच्च स्तरीय सम्मान दिया गया। जीएसटी कमिश्नर मेरठ ओपी रतूड़ी द्वारा श्री शर्मा को अपने जीवन काल के स्वर्णिम 43 वर्षों में मार्शल आर्ट्स कराटे खेल में समाज को भयमुक्त वातावरण देने एवं राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय साउथ एशिया कप प्रतियोगताओं में विजय प्राप्त कर विश्व स्तर पर भारत देश का नाम रोशन करने पर सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था वहाँ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी शर्मा, महासचिव डॉ संदीप शर्मा, सलाहकार ब्रह्म प्रकाश शर्मा आदि अन्य विशिष्ट पदाधिकारियों ने जमकर प्रशंसा करते हुए उन्हें उच्च स्तरीय सम्मान दिया इस अवसर पर कराटे किंग शिहान वेदप्रकाश शर्मा ने महिला सुरक्षा अभियान के माध्यम से सम्पूर्ण भारत में बेटियों को निशुल्क कराटे प्रशिक्षण देने की घोषणा करते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह
हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष






