पोलैंड के जॉन पॉल II कैथोलिक यूनिवर्सिटी व देंसविवि का साझा शोध

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति युवा आइकॉन डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने विदेश प्रवास के दौरान पोलैंड के सुप्रसिद्ध ‘जॉन पॉल II कैथोलिक यूनिवर्सिटी ऑफ लुब्लिन’ (केयूएल) का दौरा किया। यह संस्थान वर्ष 1918 में स्थापित है और संपूर्ण यूरोप में अपनी उच्च स्तरीय शोध परंपरा और नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा के लिए विख्यात है।
शांतिकुंज मीडिया विभाग ने बताया कि देंसविवि के प्रतिकूलपति डॉ. पण्ड्या ने फादर फिलिप द्वारा संयोजित भारत पर आधारित विशेष प्रदर्शनी “बेयरफुट इन इंडिया” का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और जनजीवन की सहजता को वैश्विक मंच पर अत्यंत भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत करती है, जो भारत के प्रति अंतरराष्ट्रीय आकर्षण का केंद्र बनी। वहीं दूसरी ओर डॉ. पण्ड्या ने यूनिवर्सिटी के रेक्टर रेवरेंड प्रोफेसर मिरोस्लाव कालिनोव्स्की एवं वाइस रेक्टर बीटा पिस्कोर्स्का के साथ भेंट की। इस उच्च स्तरीय बैठक में भारत – पोलैंड के मध्य सांस्कृतिक संबंधों को नई ऊर्जा देने पर विचार – विमर्श हुआ। चर्चा के मुख्य केंद्र में संस्कृत एवं पोलिश भाषा का आदान – प्रदान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) एवं अध्यात्म के आपसी संबंध जैसे आधुनिक विषय रहे।
साझा शोध पर बनी सहमति बैठक का सबसे महत्वपूर्ण परिणाम दोनों विश्वविद्यालयों के मध्य शैक्षणिक, शोध और सांस्कृतिक क्षेत्रों में मिलकर कार्य करने की सहमति के रूप में सामने आया। दोनों संस्थानों के बीच होने वाली यह साझेदारी भविष्य में ज्ञान और विज्ञान के नए द्वार खोलेगी। युवा आइकॉन डॉ. पण्ड्या की यह यात्रा पूज्य गुरुदेव के वसुधैव कुटुंबकम् के दिव्य संदेश को वैश्विक पटल पर सुदृढ़ करने और भारत – पोलैंड के मध्य सांस्कृतिक सेतु के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध हुई है।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal